Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

नेशनल लोक कल्याण पार्टी और भारत गठबंधन ने दिया राजनीतिक क्रांति का आह्वान

Updated on Tuesday, January 14, 2025 18:15 PM IST

चंडीगढ़, 14 जनवरी, 2025 - चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेशनल लोक कल्याण पार्टी (एन एल के पी) ने 80 से अधिक दलों के राजनीतिक गठबंधन भारत गठबंधन (बी जी) के साथ मिलकर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंदर प्रीत सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एन एल के पी), अमन बंदवी (राष्ट्रीय महासचिव, एन एल के पी), डॉ. सुधीर अग्रवाल (संस्थापक अध्यक्ष, बी जी) सहित अन्य वरिष्ठ नेता राम नगीना सिंह, सौदान सिंह यादव, बलदेव राज सूद, संजय शर्मा और अभिषेक ने भाग लिया।

इस मौके संबोधित करते हुए इंदर प्रीत सिंह ने कहा कि आज के समय भारत संकट में है और इसे एक नए राजनीतिक आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा निराश हो चुके है, उन्हें ध्रुवीकृत और तुष्टिकरण की राजनीति के बीच फंसा दिया गया है, जो उनकी समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि यह ताजा विचारों और जन-केंद्रित क्रांति का समय है। उन्होंने युवाओं से एबीसी (आप, भाजपा, कांग्रेस) का पूरी तरह से बहिष्कार करने की अपील की।

इस अवसर पर भारत गठबंधन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल ने कहा कि तीनों प्रमुख पार्टियां बेरोजगारी, महंगाई और ध्वस्त हो रही स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का समाधान निकालने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत गठबंधन उम्मीद और वास्तविक बदलाव का प्रतीक है।

वरिष्ठ नेता राम नगीना सिंह ने कहा कि यह केवल चुनाव नहीं है, यह क्रांति का आह्वान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो हर नागरिक के लिए समानता, न्याय और प्रगति को प्राथमिकता दे, न कि केवल चंद लोगों को।

वर्षों से श्रमिकों के अधिकारों के लिए लड़ते आए सौदान सिंह यादव ने कहा कि श्रमिकों को दशकों से नजरअंदाज किया गया है। भारत गठबंधन हर भारतीय श्रमिक की गरिमा, अधिकार और अवसरों को बहाल करेगा।

इस मौके लोकतंत्र समर्थक और बी जी के मेंटर अभिषेक ने कहा कि युवा इस देश की नींव है, हम उन्हें अवसर, शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से सशक्त करेंगे और एक नए भारत का निर्माण करेंगे।

अंत में एन एल के पी के राष्ट्रीय महासचिव अमन बंदवी ने निष्कर्ष निकाला कि भारत के युवा ध्रुवीकरण और तुष्टिकरण की राजनीति के चक्रव्यूह में खो गए है।
यह हमारे भविष्य के लिए एक साहसिक और निर्णायक क्रांति का समय है। उन्होंने कहा कि भारत गठबंधन केवल एक राजनीतिक गठबंधन नहीं है, यह उम्मीद, बदलाव और उज्जवल भविष्य का आंदोलन है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X