Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

देश में विघटनकारी शक्तियों से मुकाबला करने के लिए सीआरपीएफ गठन किया गया था : विशाल कन्डवाल

Updated on Tuesday, January 14, 2025 10:22 AM IST

5 सिगनल बटालियन, सीआरपीएफ का स्थापना दिवस समारोह मनाया

दिनेश उनियाल, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर, ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का किया शुभारम्भ 

चण्डीगढ़ : 5 सिगनल बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, हल्लोमाजरा, चण्डीगढ़ का 37वां स्थापना दिवस वाहिनी मुख्यालय में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएँ सांस्कृतिक कार्यकम के साथ-साथ श्री अन्न मेले का आयोजन किया गया। दिनेश उनियाल, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर, चण्डीगढ़ द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ जवानों ने भी खूब नाच-गाना व मस्ती की। इस अवसर पर आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों, दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ-साथ पुस्तकों, शिक्षण सामग्री व विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों के स्टॉल भी लगाए गये। इस अवसर पर ऊँट की सवारी बच्चों के लिए विशेष आकर्षण व मनोरंजन का केंद्र रही। मुख्य अतिथि ने सभी स्टॉलों का भ्रमण करते हुए कहा कि बल के संस्थान की स्थापना दिवस को एक समारोह के रूप में आयोजित करना एक परंपरा है व 5 बेतार वाहिनी, द्वारा इसे एक भव्य तथा उत्कृष्ट तरीके से आयोजित किया है, जिसके लिए उन्होंने बटालियन के कमांडेंट विशाल कन्डवाल के प्रयासों की प्रशंसा की।

विशाल कन्डवाल ने बताया कि 5 सिग्नल वाहिनी का गठन 12 जनवरी, 1989 को किया गया था। उस समय देश में विघटनकारी शक्तियां जम्मू व कश्मीर फ्रंट, नॉर्थ ईस्ट फ्रंट तथा पंजाब फ्रंट में लगातार सिर उठा रही थी तथा देश की आन्तरिक सुरक्षा के लिए तब केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का इन सबसे मुकाबला करने के लिए संचार व्यवस्था के लिए गठन किया गया था। उस समय 5 सिगनल बटालियन द्वारा अस्तित्व में आकर उस आवश्यकता को पूर्ण किया गया और तभी से यह बटालियन जम्मू व कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, चण्डीगढ़ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ इत्यादि राज्यों में विभिन्न संवेदनशील ड्यूटियों का निर्वहन बड़ी ही तत्परता व समर्पण के साथ पूर्ण कर रही है तथा भविष्य की प्रत्येक चुनौती के लिए तैयार है।

 

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों जैसे कि म्यूजिकल चेयर, मटका फोड़, रस्सा खींच, जलेबी रेस, वालीबाल व बैडमिंटन का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता का हौसला बढ़ाने के लिए ट्रॉफियों का वितरण किया गया। इसके अलावा मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों को 5वी बेतार वाहिनी, केरिपुबल के स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Readers' Comments
Hari mohan Malviya 1/16/2025 6:22:19 AM

Great 👌 हर काम के लिए हमेशा अग्रसर सीआरपीएफ सदा अजय भारत माता की जय

Vinod Kumar bunkar 1/16/2025 4:58:01 AM

Nice crpf I proud of u

Si/GD Darshan Lal 1/15/2025 10:13:18 PM

Plak juma jami juma 5signal bn AP ke har khusijuma Rahay c R P F salamat mare Khushiyan AP ka kadam chuma Jai hind

विनय शंकर त्रिपाठी-आल आफ्टर से नि 1/15/2025 7:44:24 PM

श्रीमान स्थापना दिवस की शुभकामना बल कें सिगनल बटा0 की योगदान की प्रसंसा कें लिए मेरे पास शब्द कम होगा श्रीमान मोबाइल में जब कभी सिगनल नही आता तो उस समय बल कें सिगनल सेन्टर की मुझे बहुत याद करते हुये अपार हर्ष होता है पुनः मै आप सभी वेतार बंधुओं तथा समस्त टीम को स्वस्थ मजबूत तथा खुशहाल रहें कामना करता हूँ जय हिन्द

Gajender prasad 1/15/2025 12:21:34 PM

Wireless is the backbone of war

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X