Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

भारत के वीर-एक शौर्य गाथा थीम पर आधारित एनसीसी कैडेटों की साइकिल रैली चण्डीगढ़ पहुंची

Updated on Tuesday, January 14, 2025 10:18 AM IST

चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 14 जनवरी को राष्ट्रीय एकता, साहसिकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली गई रैली को दिल्ली के लिए करेंगे रवाना

चण्डीगढ़ : भारत के वीर-एक शौर्य गाथा थीम पर चण्डीगढ़ स्थित पीएचएचपीएंडसी निदेशालय के 12 एनसीसी लड़के और लड़की कैडेटों की एक साइकिलिंग टीम, जो 07 जनवरी से हुसैनीवाला बॉर्डर से नई दिल्ली तक की यात्रा पर है, आज चण्डीगढ़ में सेक्टर 31 स्थित एनसीसी ग्रुप मुख्यालय में पहुंची, जहां रैली का स्वागत लेफ्टिनेंट जनरल बलजीत सिंह जसवाल, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, पूर्व जीओसी-इन-सी, उत्तरी कमान, ब्रिगेडियर वी एस चौहान, वाईएसएम, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, चंडीगढ़, अन्य एनसीसी अधिकारियों और कैडेटों ने किया।

साइकिल रैली का समापन नई दिल्ली में होगा, जो गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री की रैली के साथ जुड़ेगा। साइकिल रैली को 14 जनवरी को पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा चण्डीगढ़ से दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

 

लेफ्टिनेंट जनरल बलजीत सिंह जसवाल ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों और नागरिकों के बीच राष्ट्रीय एकता, साहसिकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है साइकिल रैली का मार्ग लगभग 700 किलोमीटर का है और यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम और इसके वीरों की विरासत से जुड़े प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजर रही है। भाग लेने वाले कैडेट रास्ते में विभिन्न स्मारकों को नमन कर रहे हैं।

राष्ट्रीय गौरव और एकता को उजागर करने के लिए एनसीसी कैडेटों द्वारा नुक्कड़ नाटक, नाटक और गीत आदि जैसी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जनरल जसवाल (सेवानिवृत्त) ने एनसी सी ग्रुप मुख्यालय, चंडीगढ़ के कैडेटों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा और साइकिल रैली प्रतिभागियों सहित एनसीसी कैडेटों को संबोधित किया तथा साइकिलिंग टीम के प्रयासों की सराहना की।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X