तूड़ी में मैदे का बैटर दबाकर धीमी आंच पर बनती है ऑर्गेनिक मधानी , चीनी के बजाय ताजे पाइन एपल व ग्रीन एपल के जूस से बनती है हेल्दी चाशनी : फिर तैयार होती है ताजे फलों ,गुड़ व पारंपरिक शुद्ध ऑर्गेनिक जलेबी
काम ऐसा करो कि एक पहचान बन जाए...हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए...यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है...जिंदगी जियो इस कदर की मिसाल बन जाए...ये पंक्तियां दिलजीत दोसांझ के जीवन से पूरा मेल खाती है, क्योंकि सिंगर दिलजीत दोसांझ के काम ने भी आज उन्हें एक अलग ही पहचान दे दी है.; इसी तर्ज पर दिलजीत के कट आउट व परिधान पहन कर पंजाब की रिवायती रसोई के तरीके अपना कर खुद को दिलजीत के एकलव्य रूपी शिष्य मानने वाले पंजाबी अमनदीप सिंह बाजवा कम से कम देश भर में ऑर्गेनिक , हैल्दी , ताजे फलों के रसों की फ्लेवर्ड जलेबियों को पहुंचाकर , कहना चाहते हैं पंजाबी आगये ओये , हेल्दी पंजाबी जलेबियाँ लियागये ओये