Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ में सलाहकार का पद मुख्य सचिव के नाम से बदलने पर पीएचडीसीसीआई ने किया स्वागत

Updated on Thursday, January 09, 2025 16:58 PM IST

शासन के सबसे वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका को दर्शाएगा नया नाम

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चंडीगढ़ चैप्टर ने केंद्र सरकार द्वारा यूटी चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार पद को मुख्य सचिव के रूप में बदले पर स्वागत किया है। 

पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष मधु सूदन विज ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि यह बदलाव प्रशासन की पारदर्शिता में सुधार, निर्णय लेने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ाने के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मुख्य सचिव का पद भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में व्यापक रूप से पहचाना जाता है और शासन में सबसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

चंडीगढ़ चैप्टर के सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह नाम बदलना केवल नामकरण में बदलाव नहीं है, बल्कि चंडीगढ़ के प्रशासनिक ढांचे को देश भर में सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ जोडऩे की दिशा में एक कदम है। यह केंद्र शासित प्रदेश के शासन मानकों को बढ़ाएगा और प्रशासन में जनता के विश्वास को मजबूत करेगा। हम चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उठाए गए इस सक्रिय कदम की सराहना करते हैं, जिससे चंडीगढ़ के निवासियों को दीर्घकालिक लाभ होगा।

पीएचडीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष डॉ.अशोक खन्ना ने इस प्रगतिशील कदम की सराहना की और शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की सराहना की। पीएचडीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारत सरकार के व्यापार मंडल के सदस्य होने के नाते, उन्होंने कई अलग-अलग प्लेटफार्मों पर सुझाव दिया और उल्लेख किया कि चंडीगढ़ यूटी में सलाहकार पद का नाम बदलकर मुख्य सचिव करना समान अवसर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कई सरकारी प्लेटफार्मों पर यही सुझाव दिया ताकि इस पहल को लागू किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X