चंडीगढ़ - ट्राईसिटी निवासी कमल कुमार ने पल्स लक-की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए रेनो के शोरूम में जाकर चाबी उठाई और पल्स को लगाई। कार खुल गई और इसके साथ ही किस्मत भी खुल गई। दरअसल जिसकी लगाई चाबी से कार खुल जाती, कार उसी को मिलनी थी। 15 से 24 मई तक आयोजित प्रतियोगिता को बाद में 29 मई तक बढ़ा दिया गया था। यहां चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली स्थित रेनो डीलरशिप्स पर कुल 1800 लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई। 76 लोगों ने पहला राउंड पूरा कर राउंड 2 में जगह बनाई। 30 जून को चंडीगढ़ शोरूम में एक बार फिर से उन्हें चाबी लगाकर अपनी किस्मत आजमानी थी और इस बार कमल कुमार की किस्मत ने उन्हें फिर से मौका दिया और चाबी लग गई और रेनो पल्स उन्हें मिल गई। इसके अलावा तीन अन्य विजेताओं को 15, 20 और 25 हजार रुपए के वाउचर जीतने का भी अवसर मिला।