Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

सेक्टर-17 में ब्रिज के आगे-पीछे की रोड होगी चौड़ी

Updated on Saturday, June 01, 2013 23:01 PM IST

चंडीगढ़ - सेक्टर-17 में बन रहे ओवर ब्रिज के आगे और पीछे की रोड भी चौड़ी होगी। इसके बीच में 52 नए पेड़ आड़े आ रहे हैं। इन्हें काटने की शुक्रवार को प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने ओवर ब्रिज का दौरा करके पेड़ों को काटने की जुबानी मंजूरी दे दी। नगर निगम की ओर से सेक्टर 17 में (होटल ताज के सामने से केसी थिएटर तक ) ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है।

 

इसका काम लगभग कंप्लीट होने को है। निगम ने ओवर ब्रिज को चालू करने से पहले रोड को चौड़ा करने के लिए प्रशासक के सलाहकार के पास 52 पेड़ों को कटने की मंजूरी की फाइल भेजी थी। जिसमें कहा गया था कि होटल ताज से लेकर ब्रिज तक 25 पेड़ और दूसरी साइड में लाइट पॉइंट से ब्रिज तक 27 पेड़ आते हैं। इन्हें काटे बगैर रोड चौड़ी नहीं हो सकती है। अगर रोड़ चौड़ी नहीं हो सकी तो ओवर ब्रिज को चौड़ा करके ड्यूल ट्रैफिक चलाने के मायने खत्म हो जाते हैं। निगम के लेटर के बाद प्रशासक के सलाहकार ने शुक्रवार को ओवर ब्रिज और रोड चौड़ा करने के बीच आ रहे पेड़ों का मुआयना किया।

 

उन्होंने पेड़ काटने पर हां कर दी। साथ की ओवर ब्रिज की रोड़ की बर्म को ग्रीन करने की भी निगम कमिश्नर वीपी सिंह को सलाह दी। प्रशासक के सलाहकार ने ग्रीनरी की मंजूरी देने के लिए चीफ आर्किटेक्ट सुमीत कौर को चेक करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद प्लाजा को भी एक माह के भीतर सुंदर बनाने के निर्देश दिए।

 

प्रशासक के सलाहकार के दौरे के दौरान मेयर सुभाष चावला, फाइनेंस एवं इंजीनियरिंग सेक्रेटरी वीके सिंह, निगम के चीफ इंजीनियर एसएस बिड्डा, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर मुकेश आनंद भी मौजूद थे। प्रशासक के सलाहकार के ऑर्डर मिलने के कुछ ही देर बाद चीफ आर्किटेक्ट सुमीत कौर भी सेक्टर-17 ओवर ब्रिज देखने पहुंच गईं। उन्होंने ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को चेक किया और नक्शे से मिलान किया। इसके बाद चौड़ी की जाने वाली ओवर ब्रिज की रोड की बर्म को ग्रीन करने के लिए निगम के इंजीनियर्स को जल्द ही सर्वे रिपोर्ट सब्मिट करने के लिए कहा। रिपोर्ट आते ही रोड़ बर्म की प्लानिंग भेजी जाएगी, जिसमें रोड बर्म पर ग्रीनरी के साथ बेंच रखे जाएंगे। ओवर ब्रिज बनाने के लिए पहले 66 पेड़ काटे गए।

 

हालांकि इनके काटे जाने की परमिशन प्रशासक के सलाहकार की ओर से तीन महीने बाद दी गई थी। पेड़ों को काटने का समाजसेवी संस्थाओं ने विरोध किया था। बल्कि कोर्ट में केस भी किया था।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X