चंडीगढ़ - शहर के गवर्नमेंट स्कूलों में चल रहे वोकेशनल कोर्सेज के स्टूडेंट्स की ओर से एजुकेशन डिपार्टमेंट के सहयोग से सेक्टर 35 किसान भवन में आइटम्स की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन एडवाइजर के के शर्मा ने किया। शर्मा ने प्रदर्शनी के लिए की गई मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह वोकेशनल कोर्सेज स्टूडेंट्स को अपने स्तर पर छोटे-छोटे रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने में काफी सहायक होते हैं। इस प्रदर्शनी कम सेल स्टूडेंट्स ने बच्चों और महिलाओं के स्वयं प्रिंट किए गए कपड़े, दुप्पटे, सूट, फ्रॉक्स, पेंटिंग की गई घर को डेकोरेट करने वाले आइटम्स को शामिल किया है।