Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

बुडो काई डू मिक्सड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने छठे नेशनल सिख गेम्स 2024 के विजेताओं को किया सम्मानित

Updated on Friday, January 03, 2025 09:54 AM IST

चंडीगढ़, 2 जनवरी 2025 - बूडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शरणजीत सिंह के नेतृत्व में खिलाडियों के लिए वर्कशाप और छठे नेशनल सिख गेम्स 2024 के विजेताओं को किया सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ प्रेस क्लब, सेक्टर 27, चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान जानकारी देते हुए बूडो काई डू मिक्सड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शरणजीत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में खिलाडियों के लिए एक विशेष वर्कशाप का आयोजन किया गया, जिसमें मार्शल आर्ट्स के प्रति उत्साही खिलाड़ियों ने भाग लिया।


उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्टिस्ट सोके जोआचिम पीटर्स, ब्लैक बेल्ट 10 वां डैन, जो डब्ल्यू. बी. के. एफ. जर्मनी के अध्यक्ष और पूर्व कर्नल है, ने खिलाड़ियों के साथ एक वर्कशॉप और इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया। यह विशेष प्रशिक्षण 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2024 तक चला, जिसमें फेडरेशन के खिलाड़ियों ने सोके जोआचिम पीटर्स के मार्गदर्शन में अपनी तकनीकों को निखारा और उनके अनुभव और विशेषज्ञता से काफी प्रेरित हुए। इस मौके पर विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्टिस्ट सोके जोआचिम पीटर्स ने कहा कि मार्शल आर्ट के शौकीन बच्चों के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में अच्छा लगा। उन्होंने ऐसी प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए दोबारा यहां आने की इच्छा व्यक्त की।

 

इस वर्कशॉप में बुडो काई डू मिक्सड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों ने उनके मार्गदर्शन में अपनी तकनीकों को निखारा। खिलाड़ी उनके अनुभव और विशेषज्ञता से बेहद प्रेरित हुए।


उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान छठे नेशनल सिख गेम्स 2024 के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि छठे नेशनल सिख गेम्स 2024 चार साहिबजादों को समर्पित थे।

इस अवसर पर मेडल विजेता एकमवीर सिंह, कुश अग्निहोत्री, हरनेक सिंह, कार्तिक मलिक, जीत सिंह, गर्विता कौशल और नेहा को सम्मानित किया। इस मौके पर कुश अग्निहोत्री को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए 2,00,000 रुपए का चेक भी दिया गया। इस अवसर पर कोच रविंदर पाल शर्मा, हरप्रीत कौर, मनीष शर्मा, मदन लाल, मोहन लाल और मनजीत शर्मा ने सभी विजेता खिलाडियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
फेडरेशन के अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

यह कार्यक्रम बुडो काई डू मिक्सड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जो देशभर में मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X