Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

दक्षिण एशिया में दोस्ती और भाईचारे को बढ़ावा देने हेतु पीसनिक्स का आयोजन

Updated on Monday, December 30, 2024 18:50 PM IST

चंडीगढ़, 30 दिसंबर 2024ः युवसत्ता द्वारा पीस फोरम फॉर राइज ऑफ साउथ एशिया (पीएफएफआरओएसए) के तहत पीपल्स कन्वेंशन सेंटर में पीसनिक्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं, जिनमें इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में शामिल थे, रीता कोहली, मैंमबर जज, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-मुंबई; अनिल मुधग्ल, फाउंडर, अरुषि-भोपाल; सीनियर एडवोकेट मंजीत सिंह खैडा; एस.के. सेतिया, पूर्व डीपीआई (स्कूल्स); गुरु ग्रंथ साहिब भवन के  राजिंदर सिंह राही; लेखक सुखदेव सिंह सिरसा; डॉ. मोहम्मद खालिद; वरिष्ठ पत्रकार एस.पी. सिंह और हमीर सिंह; जल विशेषज्ञ अमनदीप सिंह; एडवोकेट गुरशमशीर सिंह वड़ैच; सुरिंदर शर्मा, प्रेसिडेंट, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 15, और प्रमोद शर्मा, फाउंडर, युवसत्ता उपस्थित थे।

शुभारंभ में अवतार सिंह पॉल ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि एक समय दक्षिण एशिया विश्व व्यापार के एक-चैथाई हिस्से को नियंत्रित करता था, लेकिन अब यह क्षेत्र दुनिया के गरीबों का पांचवां हिस्सा है। इसमें विदेशी ताकतों के साथ-साथ हमारे नीति-निर्माताओं का भी योगदान है। उन्होंने यूरोपीय संघ से सीख लेते हुए व्यापार और यात्रा को प्रोत्साहन देने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

रीता कोहली ने कहा कि एशिया के इस क्षेत्र के लोगों ने कभी भी दूसरे देशों के इलाकों पर आक्रमण नहीं किया। सदियों से, मनुष्य और प्रकृति के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से रहना उनके खून और नसों में था, लेकिन हाल के समय में नफरत और युद्ध का बीज बोया गया है।

मंजीत सिंह खैडा ने कहा कि प्राचीन संस्कृति, आत्मीय संगीत और साहित्य के माध्यम से दूरी को कम किया जा सकता है और इस खाई को पाटा जा सकता है।

एडवोकेट गुरशमशीर सिंह वड़ैच और गुरु ग्रंथ साहिब भवन के  राजिंदर सिंह राही ने पाकिस्तान के अपने हालिया दौरे का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वहां उन्हें बहुत ही बेहतरीन स्वागत मिला और इस तरह के लोगों के बीच संवाद और बातचीत को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि गलतफहमियों और मिथकों को दूर किया जा सके।

हमीर सिंह ने बताया कि 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद होने से उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब के सैकड़ों लघु उद्योग प्रभावित हुए। इस नुकसान पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे व्यापार, आय, रोजगार और फैक्ट्रियों के बंद होने की स्थिति पैदा हुई।

समापन में, एस.के. सेतिया ने कहा कि आम जनता को दुनिया की बड़ी ताकतों की राजनीति के नापाक इरादों को समझना चाहिए, क्योंकि उनका मुख्य उद्देश्य हमें विभाजित रखना, डॉलर कमाना और हमारे प्राकृतिक संसाधनों का शोषण करना है।

धन्यवाद ज्ञापन में प्रमोद शर्मा ने बताया कि 2025 में हर महीने के अंतिम शनिवार को पीपल्स कन्वेंशन सेंटर में ऐसी चर्चाओं का आयोजन करने की योजना है। इस अवसर पर महात्मा गांधी का एक फोटो-पोर्ट्रेट अवतार सिंह पॉल को भेंट किया गया, जिन्होंने इस प्रयास में पूर्ण समर्थन दिया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X