Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

महाकाली का 29वां भंडारा और भजन संध्या धूमधाम से आयोजित

Updated on Sunday, December 29, 2024 16:44 PM IST

चंडीगढ़, 29 दिसंबर 2024: समाजसेवा और लोक कल्याण की भावना से प्रेरित होकर, सेक्टर 22 बी में महाकाली का 29वां विशाल भंडारा और भजन संध्या धूमधाम से आयोजित की गई। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व प्रख्यात समाजसेवी विनोद शाही ने किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत माता महाकाली की विधिवत पूजा-अर्चना और अनुष्ठान से हुई, जिसके उपरांत माता की जोत प्रज्वलित की गई। इस अवसर पर अशोक शाही, विवेक शाही, दिव्या शाही, भद्र शाही और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

भंडारे से पहले भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया। भजन गायकों हैप्पी शर्मा और सोनू शर्मा ने माता के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या की शुरुआत श्री गणेश वंदना "मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे, मनाओ जी गणेश भक्तों" से हुई। इसके बाद "अज मैं दर्श मैया दा किता," "चलो बुलावा आया है," "मेरी माँ पंच रंग सतरंग," और "रण में कूद पड़ी महाकाली" जैसे भजनों ने भक्तिमय वातावरण बना दिया।

 

आयोजक विनोद शाही ने इस अवसर पर बताया कि उनके प्रेरणास्रोत स्वर्गीय समाजसेवी श्यामलाल शाही और माता राजवती ने समाजसेवा को अपना जीवन समर्पित किया। उन्हीं की प्रेरणा से यह वार्षिक आयोजन किया जाता है। उन्होंने यह भी साझा किया कि शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए किए गए प्रयासों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।

 

आयोजन का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें अशोक शाही, विवेक शाही, दिव्या शाही, भद्र शाही और स्थानीय निवासियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं को भोजन, मिठाई, और फल वितरित किए गए। इस आयोजन ने सामुदायिक एकता और भक्ति की भावना को प्रबल किया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X