चंडीगढ़, 23 दिसंबर, 2024: देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन (डी एस सी ई ), सेक्टर 36-B, चंडीगढ़ ने ‘श्री अरबिंदो और द मदर के शिक्षा पर दृश्टिकोण’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का संचालन यूजीसी के सदस्य, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रोफेसर सचिदानंद मोहंती ने किया।
एक दार्शनिक और योगी होने के अलावा श्री अरबिंदो एक प्रसिद्ध शिक्षाविद् भी थे। उल्लेखनीय है कि मीरा अल्फासा, जिन्हें द मदर के नाम से भी जाना जाता था , श्री अरबिंदो की करीबी आध्यात्मिक सहयोगी थीं। प्रोफेसर मोहंती ने फिलोसोफी और शिक्षा के क्षेत्र में श्री अरबिंदो और द मदर दोनों के योगदान पर बात की।
कार्यशाला में प्रोफेसर मोहंती ने प्रख्यात विचारक श्री अरबिंदो घोष और अन्य प्रसिद्ध शिक्षाविदों के जीवन और दर्शन का एक गहन अवलोकन प्रदान किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भावी शिक्षकों के बीच प्रगतिशील समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
इंटरैक्टिव सत्र ने प्रतिभागियों को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसके परिणामस्वरूप छात्रों और वक्ता के बीच विचारों का जीवंत आदान-प्रदान हुआ। कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रोफेसर ऋचा शर्मा ने इस तरह की जानकारीपूर्ण कार्यशाला आयोजित करने के लिए कॉलेज की एनएसएस इकाइयों के प्रयासों की सराहना की।