Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

ट्राइडेंट समूह के राजिंदर गुप्ता को टाइम मैगजीन के दिसंबर संस्करण में किया गया शामिल

Updated on Monday, December 23, 2024 17:47 PM IST

पंजाब/चंडीगढ़, 23 दिसंबर, 2024 – ट्राइडेंट समूह के चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय टाइम मैगजीन के दिसंबर 2024 (पर्सन ऑफ द ईयर) संस्करण में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि भारतीय टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और यह श्री गुप्ता की परिवर्तनकारी यात्रा और भारत के व्यापार और सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य पर उनके प्रभाव का प्रमाण है।

श्री गुप्ता की छोटी सी शुरुआत से लेकर भारत के औद्योगिक और आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण शक्ति बनने तक की असाधारण यात्रा को दुनिया की सबसे प्रभावशाली और प्रतिष्ठित समाचार पत्रिकाओं में से एक टाइम मैगजीन ने मान्यता दी है।

श्री गुप्ता के नेतृत्व में, ट्राइडेंट समूह एक वैश्विक टेक्सटाइल पावर हाउस के रूप में उभरा है, आज जिनका 61% उत्पादन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रिटेल विक्रेताओं को निर्यात किया जाता है। कंपनी ने न केवल खुद को दुनिया की सबसे बड़ी टेरी टॉवल निर्माता के रूप में स्थापित किया है, बल्कि सस्टेनेबल और सामाजिक रूप से जागरूक औद्योगीकरण का एक मॉडल भी बन गई है। हाल ही में, उन्होंने सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने और रोजगार के नये अवसर पैदा करने के लिए मध्य प्रदेश में 3,000 करोड़ रुपये के नये निवेश की भी घोषणा की हैं।

ट्राइडेंट ग्रुप एक डायवर्सिफाइड वैश्विक समूह है, जिसकी टेक्सटाइल (यार्न, बाथ और बेड लिनन) पेपर (गेहूं के भूसे पर आधारित) और कैमिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति है। सतत विकास और सामाजिक प्रगति के लिए प्रतिबद्ध, ट्राइडेंट ग्रुप ने लगातार विनिर्माण, नवाचार और कॉर्पोरेट नागरिकता में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। कंपनी की सी.एस.आर (CSR) पहल विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है। ट्राइडेंट ने शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक कार्यक्रम लागू किए हैं। इन पहलों का ग्रामीण पंजाब में हजारों लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।

टाइम के पर्सन ऑफ द ईयर 2024 डोनाल्ड ट्रम्प हैं। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स के अनुसार, ट्रम्प को "विशाल पैमाने पर वापसी करने" और संयुक्त राज्य अमेरिका में राजनीतिक माहौल बदलने के लिए स्वीकार किया गया।

टाइम मैगज़ीन मीडिया में एक प्रभावशाली आवाज़ है क्योंकि यह पाठकों को महत्वपूर्ण विश्व मुद्दों पर जानकारी देने और उन्हें जोड़ने वाली उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करती है। समकालीन मीडिया की पेचीदगियों को समझते हुए दशकों पहले स्थापित किए गए मौलिक मूल्यों को बनाए रखते हुए टाइम मैगज़ीन अपनी विश्वसनीयता और विश्वास की विरासत को आगे बढ़ा रही है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X