Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा आयोजित

Updated on Monday, December 23, 2024 17:34 PM IST

चण्डीगढ़ : ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (एआईसीडीए) की आज यहां संपन्न हुई 24वीं वार्षिक आम सभा में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस नेयोल ने कहा कि कार बाजार एवं डीलर्स का कारोबार देश भर में अढ़ाई लाख करोड़ सालाना का है व इस कारोबार से लाखों लोगों के परिवार अपनी रोजी-रोटी कमा खा रहे हैं परन्तु फिर भी ये कारोबार पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार है।

जेएस नेयोल, मजदूरों कामगारों की संस्था इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उन्होंने संस्था की पिछली आम बैठक में सरकार से जल्द से जल्द कार बाजार एवं डीलर्स के कामकाज को इंडस्ट्री का दर्जा देने की मांग उठाई थी ताकि इस क्षेत्र से जुड़े लोग बैंकों से कर्ज लेकर अन्य उद्योगों की तरह अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकें व आम जनता को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने में सक्षम हो सकें।

उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा करते हुए ट्रेड सर्टिफिकेट को लाने की तैयारी कर दी है व गुजरात एवं राजस्थान में इसका ट्रायल आरम्भ हो गया है। उम्मीद है कि अगले एक साल में ये पूरे देश में सुचारू रूप से जारी करने शुरू हो जाएंगे, जिससे पुरानी कारों के कारोबारियों को व्यापार काफी सुविधा मिलेगी। इससे एक तो चोरी चकारी, तस्करी, हत्या एवं बलात्कार आदि जैसे जघन्य अपराधों पर रोकथाम पर लगाम लग सकेगी, वहीं कारोबार में भी सहूलत होगी।

बैठक में सरकार की स्क्रैप पॉलिसी में सुधार की गुंजाइश को रेखांकित करते हुए मांग की गई कि इस कानून को लागू करते समय किसी भी गाड़ी की गुणवत्ता को ध्यान में रखना उपभोक्ता के हित में होगा। अगर कोई गाड़ी किसी उपभोक्ता ने अच्छे से मेंटेंन कर रखी है, तो उसकी टेस्टिंग करके उसे इस पॉलिसी से छूट मिलनी चाहिए। इससे मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी।


एसोसिएशन के स्थानीय अध्यक्ष ज्ञानेश्वर जैन शैंकी ने इस अवसर पर यहां चण्डीगढ़ के साथ साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से आए हुए कार डीलरों का स्वागत करते हुए उन्हें जीएसटी नंबर अवश्य लेने की अपील की, ताकि उन्हें कारोबार करने में सहूलत हो, तथा सरकार को भी इस करोबार की दिक्कतें दूर करने में आसानी हो सके। उन्होंने बताया कि संस्था ने आम सभा में सर्वसम्मति से हरविंदर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तेजिंदर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस मौके पर सभी ने एक स्वर में इस कारोबार को पूरी तरह से ऑनलाइन करने की भी मांग उठाई जिससे पूरी पारदर्शिता से काम हो सके।

इस अवसर पर एआईसीडीए के उपाध्यक्ष रवि मल्होत्रा, हरिंदर सैनी व उधम सिंह एवं महासचिव गुरजीत बैदवान, संयुक्त सन्नी सिंह व सोलन से संस्था के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह कनवर आदि भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X