Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

सीमा सुरक्षा बल पश्चिम कमान द्वारा रोजगार मेले का सफल आयोजन

Updated on Monday, December 23, 2024 16:52 PM IST

चंडीगढ़ 23 दिसंबर 2024 गृह मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल (पश्चिम कमान) चण्डीगढ़ द्वारा भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली में रोजगार मेले के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह नव-नियुक्त युवाओं को रोजगार प्रदान करने का माननीय प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए नियुक्ति-पत्र प्रदान करने का चैदहवां चरण था।

इस बार यह आयोजन 45 केंद्रों पर आयोजित किया गया है, जिसमें नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। माननीय प्रधानमंत्री ने वर्चुअल मोड के माध्यम से नव-नियुक्त उम्मीदवारों को संबोधित कर उन्हें व उनके परिवार को इस शुभ अवसर पर बधाई दी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के इस यादगार अवसर पर संबोधित कर राष्ट्र निर्माण हेतु कार्य करने के लिए आग्रह किया।

रोजगार मेले का यह कार्यक्रम श्री सतीश एस खण्डारे, भारतीय पुलिस सेवा, अपर महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल (पश्चिम कमान) की अध्यक्षता में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली के कैम्पस में आयोजित किया गया, जिसमें 250 नव-नियुक्त युवाओं को भारत सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित होने पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए ।

कार्यक्रम के दौरान श्री सतीश एस खण्डारे, भारतीय पुलिस सेवा, अपर महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल (पश्चिम कमान) ने केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड आदि भर्ती एजेंसियों के माध्यम से एक मिशन मोड में रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे भर्ती अभियान के बारे में अवगत कराया। ये नव-नियुक्त युवा, केन्द्र सरकार के विविध विभागों में नियुक्ति देंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि ‘रोजगार मेला’ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और समाज कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में एकत्रित नव-नियुक्त युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने जमकर सेल्फी ली एवं मीडिया प्रतिनिधियों को साक्षात्कार भी दिये। सभी उपस्थित युवाओं ने जोर-शोर से नारे लगाकर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं अपर महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल, पश्चिम कमान को रोजगार के अवसर प्रदान कर नियुक्ति-पत्र प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X