Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

क्रिसमस के उपलक्ष्य पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का

Updated on Monday, December 23, 2024 12:36 PM IST

ट्राईसिटी चर्चिस एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया शोभायात्रा का आयोजन

 

ट्रैक्टर ट्रालियों में देखने को मिली खूबसूरत आकर्षक झांकियां

 

ईसाई समुदाय के लोग कैरोल गा फैला रहे थे शांति का पवित्र सन्देश 

 

चंडीगढ़ 23 दिसम्बर 2024: क्रिसमस के मौके पर शहर में ट्राईसिटी चर्चिस एसोसिएशन की ओर से रोमन कैथोलिक चर्च, चंडीगढ़ और शिमला के बिशप रेव. इग्नेशियस मासक्रिनहेस तथा फादर प्रेमनंद एसोसियेशन के प्रेसिडेंट लॉरेंस मलिक की अध्यक्षता में क्रिसमस पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जोकि सैक्टर 18 स्थित सीएनआई चर्च से शहर के विभिन्न स्थानों सैक्टर 19/27, सैक्टर 20/30 की लाइट प्वाइंट से सैक्टर 20 और सैक्टर 21 की मार्किट, अरोमा लाइट प्वाइंट से सैक्टर 22/23 लाइट प्वाइंट, सैक्टर 24 की मार्किट से गुजरते हुए सैक्टर 25 स्थित रैली ग्राउंड में पहुंची। विभिन्न सेक्टरों के निवासियों द्वारा शोभा यात्रा गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण स्वागत किया गया।

 

इस दौरान आकर्षित झांकियां भी देखने को मिली। चंडीगढ़ मोहाली और पंचकुला के सभी चर्चों ने यीशु मसीह के जन्म और पुनर्मूल्यांकन के चित्र प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा शांति का पवित्र सन्देश फैलाने वाले कैरोल गाए गए। इस दौरान उन्होंने लोगों को टॉफियां भी बांटी।

 

ट्राईसिटी चर्चिस एसोसियेशन के प्रेसिडेंट लॉरेंस मलिक ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि शोभा यात्रा का आयोजन प्रेम व शांति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमें सभी से प्रेम करना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर यीशु मसीह के बलिदान और शिक्षाओं के बारें में बात करते हुए कहा कि हमें उनके दिये हुए वचनों पर चलना चाहिए ताकि हम एक सुखी जीवन व्यतीत कर सकें।  

 

अपने संबोधन में बिशप रेव. इग्नेशियस मासक्रिनहेस ने कहा की यीशु मसीह ने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। यीशु मसीह के जन्म का हवाला देते हुए उन्होंने उल्लेख किया कि यीशु ने जीवन नम्रता के साथ शुरू किया था और फिर जनता की पीड़ाएं और परेशानियों को देखते हुए संसार की चीजों का त्याग करके पवित्र मिशन को उठायाए जिसके परिणामस्वरूप विश्व में बदलाव आया। इस अवसर बिशप इग्नेशियस मासक्रिनहेस के साथ फादर प्रेमांनंद बिशप ब्रायन एंडरसन पास्टर एलिशा मसीह, हिलरी विक्टर, ,ब्रो यूनुस पीटर राज कुमार गुड्डु पास्टर जगदीश सिंह रेव्रंड तनुज पाल मसीह पास्टर राजेश बालू बिशप रणदीप मैथ्यू उपस्थित थे।

 

सभा को सामुदायिक भोजन परोसा गया और इसके बाद समारोह की समाप्ति सामुदायिक प्रार्थना के साथ हुई।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X