Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ज्योतिर्गमय धूमधाम से संपन्न

Updated on Saturday, December 21, 2024 17:24 PM IST

- विद्यार्थियों ने नृत्यों और नाटकों से बांधा समां

चंडीगढ़ 21 दिसंबर 2024: महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ज्योतिर्गमय धूमधाम से संपन्न हो गया है। 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ शिकागो अमेरिका से पधारे एनआरआई सुदर्शन गर्ग, अनीता गर्ग और बबीता कालिया ने दीप प्रज्वलन से किया। डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के सचिव रविंद्र तलवाड़ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने कीबेनू राव और अमित गर्ग बतौर गेस्ट ऑफ़ ऑनर उपस्थित थे।एनए कल्चरल सोसायटी से निखार आनंद मिड्डा तथा पायल और इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल से अनीता मिड्डा, सरवानी दत्ता, उषा शर्मा तथा निशा स्पेशल अतिथि थे।

 

बच्चों ने सोशल मीडिया पर नाटक प्रस्तुत करते हुए बताया कि सोशल मीडिया के साथ-साथ हमें अपनी पढ़ाई और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। मणिकर्णिका डांस अति शोभनीय था। चाइल्ड लेबर पर नाटक की प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि बचपन पढ़ाई के लिए होता है न कि आजीविका कमाने के लिए। कव्वाली के माध्यम से बच्चों ने वार्षिक समारोह को मनमोहक बना दिया। बम- बम भोले डांस ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

पेरेंट्स की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों ने माता-पिता की भूमिका को सराहनीय ढंग से प्रस्तुत किया। कश्मीरी डांस ने भारत की विविधता को दर्शाया। आनंदीबाई जोशी नाटक के माध्यम से लड़कियों की पढ़ाई पर बल दिया गया। 

 

मुख्य अतिथि रविंद्र तलवाड़ ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की भूरी- भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से पता चलता है कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर पूरा ध्यान दे रहा है।उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को कड़ी मेहनत जारी रखने को कहा।  

 

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ विनोद शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में यह स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल ने उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के पैटर्न एनआरआई सुदर्शन गर्ग और अनिल दुबे ने भी संबोधित किया। भांगड़ा से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X