Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

किताबघर में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू फैन क्लब ने आरयूजी राइज अप गर्ल्स कंपनी का किया गठन

Updated on Friday, December 20, 2024 21:29 PM IST

चंडीगढ़। आज की दुनिया में एंट्रप्रेन्योरशिप उन आवश्यक उपकरणों में से एक है जिसकी हमें नवाचार को बढ़ावा देने और व्यक्तियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए आवश्यकता है, विशेष रूप से आर्थिक तौर पर कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाली लड़कियों के लिए।' यह बात कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, चंडीगढ़ की प्रिंसिपल सिस्टर सेफाली परमार ने शुक्रवार को किताबघर में युवसत्ता के स्वयंसेवकों और उनके स्कूल की गर्ल्स पार्लियामेंट द्वारा आरयूजी -राइज अप गर्ल्स कंपनी अंडर ए प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू फैन क्लब की एक नई पहल के बारे में संक्षिप्त जानकारी साझा करते हुए कही। युवसत्ता के संस्थापक प्रमोद शर्मा ने कहा कि किताबघर में शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित बापूधाम कॉलोनी के स्लम में रहने वाली 19 लड़कियों के साथ ‘आर.यू.जी.-राइज अप गर्ल्स कंपनी’ का गठन किया गया है।

इस पहल से उन्हें निःशुल्क, बाजार-उन्मुख व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ नौकरी और उद्यमशीलता प्रशिक्षण भी मिलेगा। प्रत्येक प्रतिभागी लड़की द्वारा 100 रुपये के प्रारंभिक योगदान और युवसत्ता की ओर से इसके दोगुने योगदान के साथ, वे अपने साथियों और अपनी कम्युनिटीज में अपने खाली समय में सैनिटरी पैड बेचकर, अगले एक वर्ष के भीतर 5,700 रुपये के इस कुल निवेश को एक लाख रुपये तक ले जाने की योजना बना रही हैं। आरयूजी-राइज अप गर्ल्स की मुख्य समन्वयक सना ने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य न केवल सैनिटरी पैड जैसी वस्तुओं को बेचना है, जो कि बहुत सरल है और सामाजिक वर्जनाओं के कारण महिलाओं के लिए प्राप्त करना बहुत कठिन भी है। इसके अलावा वे चंडीगढ़ के बापूधाम कॉलोनी की 10,000 से अधिक महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग और निपटान सत्र आयोजित करने की भी योजना बना रहे हैं।


युवसत्ता की काउंसलर मानसी ने कहा कि भारत की सेल्फ मेड महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनकी रोल-मॉडल हैं, इसलिए उन्होंने उनके नाम पर एक फैन क्लब बनाया है, जो किताबघर में मासिक प्रेरणादायक वार्ता, फिल्म शो, इंटरैक्टिव सत्र आयोजित करेगा। प्रमुख उद्यमी नताशा गिल ने अपने समापन भाषण में बताया कि जल्द ही किताबघर की लड़कियां क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर को सेक्टर 17 प्लाजा में राइज-अप-गर्ल्स विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन करेंगी।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X