चंडीगढ़- सेक्टर 38-25 लाइट पॉइंट पर वीरवार सुबह कार से टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में कोई सवारी नहीं थी। इस कारण बड़ा हादसा टल गया।
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। हादसे में घायल बस कंडक्टर को जीएमएसएच-16 ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब-7 बजे हादसे के वक्त बस धनास की ओर से आ रही थी, जबकि कार सेक्टर 38-38 वेस्ट की लाइटों की ओर से। इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई। कार चालक सेक्टर-38 की सुरभि जीम ने बताया कि वह जिम के लिए सेक्टर-10 जा रही थी। डड्डूमाजरा के रहने वाले बस चालक विक्रम कंडक्टर कल्लू के साथ रेलवे स्टेशन जा रहा था। हादसे के बाद कल्लू को पीसीआर जिप्सी में जीएमएसएच-16 ले जाया गया। इस दौरान दोनों चालकों ने एक दूसरे पर रेड लाइट जंप करने का आरोप लगाया है।