चंडीगढ़ : नवोदय विद्यालय सेक्टर-25 में पढऩे वाली सुकन्या को 10 सीजीपीए मिले हैं। सुकन्या कहती हैं, डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहती हूं। सफलता के लिए क्लास में टीचर्स ने जो भी पढ़ाया, उसे रोजाना रिवाइज करना, रोजाना सुबह उठकर दो घंटे पढऩा सफलता का मंत्र है। मेडिकल में एडमिशन लेकर अब चार गुना ज्यादा मेहनत करनी है। पिता अशोक कुमार हाईकोर्ट में फोर्थ क्लास इम्प्लॉई हैं, जबकि मां अनुराधा कालरा हाउस वाइफ हैं।
वहीं, साहिल बताते हैं उन्होंने 9.8 सीजीपीए हासिल किए। उनका सपना एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना है। वहीं, 9.6 सीजीपीए हासिल करने वाले नवदीप यादव ने कहा कि इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनके पिता शिवबबल यादव फैक्ट्री में दिहाड़ीदार हैं। बताते हैं- घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। नवदीप पढ़ाई में शुरू से अच्छा रहा है।