चण्डीगढ़ - चण्डीगढ़ साहित्य सोसायटी (सीएलएस) ने वर्ष, 2013 के लिये अपनी दूसरी लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता की घोषणा की है।
चण्डीगढ़ साहित्य सोसायटी की अध्यक्षा तथा विख्यात लेखिका श्रीमती सुमिता मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार हास्य पर बल दिया जा रहा है, जोकि हमारे जीवन के लिये बहुत आवश्यक है लेकिन फिर भी वह हमारे जीवन से विलुप्त होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक चण्डीगढ़ साहित्य सोसायटी को अंग्रेजी, हिन्दी तथा पंजाबी में अपनी लघु कहानियां ई-मेल द्वारा 30 जून तक भेज सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस शहर में प्रतिभा की कमी नहीं है तथा हमारी पहले आयोजित अनेक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट रचनात्मक प्रतिभा दिखाई है।
उन्होंने बताया कि जूरी सदस्यों का एक पैनल प्रविष्टियों मूल्याकंन करेगा और चण्डीगढ़ साहित्य सोसायटी के सार्वजनिक समारोह में विजेताओं के नाम घोषित किये जायेंगे।