Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने तिब्बत पोटाला बाजार का उद्धघाटन

Updated on Tuesday, December 10, 2024 20:20 PM IST

चंडीगढ़:--सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में लगे तिब्बत पोटाला बाजार की आज से शुरुआत हो गई है। जिसका चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने रिबन काट कर बाजार का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद प्रेम लता सहित सुरेश कपिला और तिब्बत पोटाला बाजार के प्रबंधन सदस्य व दुकानदार मौजूद थे। निगम कमिश्नर ने पार्षद प्रेमलता व अन्य के साथ पोटाला बाजार का दौरा कर स्टाल्स पर उपलब्ध वस्त्रों को देखा और उनकी खूबियों को सराहा।

तिब्बत समुदाय ने इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार का धन्यवाद करते हुए प्रतिवर्ष बाजार लगाने में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। समस्यायों में प्रतिदिन लग रहा रेंट ही बेहद ही ज्यादा है। साथ ही लगभग 2 महीने चलने वाले इस बाजार के लिए मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव बताया।

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने तिब्बती समुदाय का आभार जताते हुए कहा कि बेशक तिब्बती आज भारत देश मे शरणार्थी हैं, लेकिन देश की आर्थिकता में भी यह अहम योगदान दे रहे है। उन्होंने तिब्बती परिवार के बच्चों को व्यापार में माता पिता का सहयोग देने की प्रशंसा की। लेकिन वहीं सुझाव दिया कि पढ़ाई लिखाई के प्रति भी उनमें रुझान होना चाहिए। पढ़ोगे तो ही आगे बढोगे। उन्होंने तिब्बती गर्म वस्त्रों की भी तारीफ की और कहा कि तिब्बती वस्त्रों के प्रति लोगों में अलग ही क्रेज होता है। सर्दियों में यह गर्म वस्त्र बेहद गरमाहट प्रदान करते हैं। उनकी समस्याओं को लेकर निगम कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि वो इस दिशा में अवश्य प्रयास करेंगे ताकि उन्हें पेश आ रही समस्याओं का निवारण हो सके।

सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में लगने वाले तिब्बत पोटाला बाजार का नाम सुनते ही लोग इस बाजार का रूख करते हैं। सर्दियों में शिद्दत के साथ शहर के लोग इस बाजार का इंतजार करते हैं। क्योंकि इस बाजार में लोगों को अच्छे वूलन वस्त्र कम कीमत पर मिल जाते है। इसके अलावा भी इस मार्केट की कई और खासियत है।
तिब्बत परिवारों के अनुसार वर्ष 1989 में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा जी को विश्व शांति पुरस्कार मिला था। यह दिन पूरे भारत देश में यहां कहीं भी तिब्बती रहते हैं और तिब्बती परिवार रहते हैं, यह दिन बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। तो आज यहां सेक्टर 17 में तिब्बती शरणार्थी बाजार लगता है। इस दिन को बोधिसत्व मनाते हैं।तिब्बत पोटाला बाजार के प्रेसिडेंट ने बताया कि दरअसल पोटाला बाजार तिब्बत से आए शरणार्थियों के द्वारा लगाया जाता है। यहां पर सामान बेचने वाले सभी दुकानदार वैसे हैं जो तिब्बत के मूल निवासी हैं। ये भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि यह कपड़े हम लोग खुद से निर्मित कपड़े हैं,जो ठंड में कारगर है,जिससे ठंड का एहसास नहीं होता है। यह बिल्कुल रुई की तरह सॉफ्ट होता है और दिसंबर और जनवरी जैसे कर्कश ठंड मे भी आपको पसीने छुड़ा देगा।
उन्होंने बताया कि इस व्यापार में तिब्बत से आए कई शरणार्थी जुड़े हैं. वर्ष 1959 में जब चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया तब उनके पूर्वजों ने भारत में शरण लिया और तब से वह भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं. भारत में आने के बाद अपने जीवन यापन के लिए उन्होंने इस व्यापार की शुरुआत की, जिसमें धीरे-धीरे तिब्बत से आए सभी शरणार्थी जुड़ते चले गए

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X