चंडीगढ - कडी मेहनत और आत्म विश्वास के जरिए किसी भी कार्य में सफलता हासिल की जा सकती है। इसका जीता-जागता उदाहरण चंडीगढ सिटी ब्यूटीफल के राजकीय माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैक्टर 35 की होनहार छात्रा अंकिता ने सीबीएससी की 12वीं कक्षा में वाणिज्यिक संकाय की परीक्षा में 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दिया है।
चंडीगढ सिटी ब्यूटीफल में कई कोंचिग सेंटर चल रहे हैं परंतु स्वयं अध्ययन का अपना ही महत्व हैं। अंकिता ने कडी मेहनत के बल और अपने माता-पिता के सहयोग से वाणिज्यिक संकाय में 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने स्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है।
अंकिता ने बताया कि वे अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों में पूरा ध्यान देती है और उनमें पूर्ण रूचि रखती है। अंकिता के अनुसार वे कक्षा में पढाए जा रहे पाठय को पूर्णत: ध्यानपूर्वक समझती हैं। कक्षा के अंदर जो भी पढाया जाता है उसे वे दिन में दो से तीन घंटे के पर्याप्त समय में दोबारा पढती हैं। अंकिता ने बताया कि परीक्षा के दौरान 6 से 7 घंटे पढना चाहिए।
अंकिता ने बताया कि वे स्वयं अध्ययन में विश्वास रखती है और उनके लिए कोंचिग समय और पैसे की बर्बादी है।