Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

"राष्ट्र निर्माण में पंजाब की भूमिका और भारतीय सेना" पर सेमिनार

Updated on Sunday, December 08, 2024 19:22 PM IST

पश्चिमी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने युवाओं से समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने का आह्वान किया

चंडीगढ़, 07 दिसम्बर, 2024 - राष्ट्र निर्माण में पंजाब की महत्वपूर्ण भूमिका और भारतीय सेना में इसके असाधारण योगदान पर केंद्रित एक सेमिनार चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पंजाब में नशीली दवाओं के दुरुपयोग, सामाजिक-आर्थिक विकास और प्रतिभा पलायन जैसी समकालीन चुनौतियों का समाधान करना था।

सेमिनार में राज्य प्रशासन, सेना (सेवारत और सेवानिवृत्त), नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो और सिविल संगठनों के प्रतिष्ठित पैनलिस्ट और विषय विशेषज्ञों ने चर्चा की । पैनल ने राष्ट्रीय सुरक्षा, देश के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गौरव से लेकर वर्तमान चुनौतियों तक के अपने सफर में पंजाब के योगदान की समीक्षा की और आगे का रास्ता सुझाया।

 

पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने देश व समाज में कायाकल्प लाने पंजाब के युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनको विकास की मुख्य धारा में शामिल होने का आह्वान किया। पैनलिस्टों की अंतर्दृष्टि और सुझावों की सराहना करते हुए उन्होंने सभी वर्गों से समाज और राष्ट्र के प्रति पूरी निष्ठा से योगदान देने का आग्रह किया।

संगोष्ठी में राज्य को प्रभावित करने वाले आर्थिक संकट, राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके प्रभावों सहित मादक द्रव्यों के सेवन के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव और इस खतरे को रोकने में समाज की भूमिका पर चर्चा की गई। पैनल ने भारतीय सेना में भर्ती में इन चुनौतियों के प्रभाव पर भी चर्चा की। अर्थशास्त्रियों, गैर सरकारी संगठनों और सेना वेटरन्स द्वारा आर्थिक पुनरुत्थान, सामाजिक सुधार, प्रतिभा पूल को बनाए रखने, सेना भर्ती बढ़ाने, मादक द्रव्यों के सेवन को कम करने के उपायों के लिए कार्रवाई योग्य रणनीतियाँ प्रस्तावित की गईं। वेटरन्स ने सेना की रीढ़ के रूप में पंजाब के युवाओं की क्षमता पर प्रकाश डाला, जबकि सरकारी अधिकारियों ने युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए सतत विकास और कौशल-आधारित पहल के उपायों का प्रस्ताव रखा।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X