Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र चंडीगढ़ द्वारा स्वरांजली 2024 ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन

Updated on Friday, December 06, 2024 21:13 PM IST

चंडीगढ़, 6 दिसम्बर - सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के तत्वावधान में आयोजित "स्वरांजली 2024" ग्रैंड फिनाले का आयोजन अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शक साजन जी, मैनेजिंग ट्रस्टी रेश्मा गांधी, चेयरपर्सन अनुपमा तलवार, और प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने दीप प्रज्वलन कर किया। 

 

समारोह में भाजपा पंचकुला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, निक बेकर्स के प्रबंध निदेशक विनोद मित्तल, पिकैडिली होटल समूह की प्रबंध निदेशक जयश्री शर्मा, और इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड चंडीगढ़ की प्रिंसिपल  गुरशरणजीत कौर समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इसके अलावा एडवोकेट योगेश ढींगरा, डॉ. सुनीता आनंद, और सुशील नागपाल जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

इस अवसर पर मार्गदर्शक साजन जी ने अपने उद्बोधन में आध्यात्मिक क्रांति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सतयुग की उत्कृष्ट संस्कृति को आत्मसात कर समाज में शांति और एकता स्थापित की जा सकती है। उन्होंने फरीदाबाद स्थित सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर के ध्यान-कक्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां आत्मिक ज्ञान प्रदान कर मानवता को सच्चाई, धर्म और नैतिकता की राह पर चलने की प्रेरणा दी जाती है।

 

कार्यक्रम में सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की चेयरपर्सन  अनुपमा तलवार ने बच्चों को जीवन में मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी। प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने बताया कि केंद्र की 20 शाखाएं पूरे देश में सक्रिय हैं, और अब तक 10,000 से अधिक बच्चों को संगीत की शिक्षा प्रदान की जा चुकी है।

 

प्रतिभागियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और स्कूल ट्रॉफीज़ से सम्मानित किया गया। इवेंट इंचार्ज बलदेव मदान और सेंटर इंचार्ज अनीता कपूर ने विजेताओं को बधाई दी और मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं इस प्रतियोगिता से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया।

 

मंच संचालन डॉ. स्मिता बहुगुणा और जया आहूजा ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X