Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मानव मंगल के प्रतिभाशाली सितारों ने रंगारंग प्रस्तुति में दिया संदेश, ज़िंदगी छोटी है, इसका भरपूर आनंद लें

Updated on Tuesday, December 03, 2024 17:45 PM IST

स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक स्टेज शो ‘इक्लैट जूनियर्स 24’ में स्टूडेंट्स ने मनमोहक अदाओं से जीता दर्शकों का दिल


चंडीगढ़। मानव मंगल हाई स्कूल, सेक्टर-21 के तीसरी से पांचवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के वार्षिक सांस्कृतिक स्टेज शो ‘इक्लैट जूनियर्स 24’ में छात्रों ने प्रतिभा की छाप छोड़ी। उन्होंने मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देकर अपनी मनमोहक अदाओं से सबका दिल जीत लिया।

अपने बच्चों को मंच पर परफार्म करता देख उनके पेरेंट्स बहुत खुश थे तथा सभागार में अपनी सीट पर बैठकर उन्होंने मंच पर उनकी हर एक अदा को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के सभागार में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स की हर प्रस्तुति पसंद की गई तथा दर्शकों ने तालियां बजाकर उनकी खूब सराहना भी की।


समारोह की शुरुआत स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति से हुई जिसमें साल भर की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। छात्रों ने कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रार्थना के साथ की, जिसमें उन्होंने ईश्वर से मार्गदर्शन और शक्ति की मांग की। इस आकर्षक प्रस्तुति 'अरदास' के माध्यम से उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद दिया। इसके बाद मानव मंगल के प्रतिभाशाली सितारों ने एक रंगारंग प्रस्तुति ‘लिव लाइफ’ में यह संदेश दिया कि हम पछतावे से भरी ज़िंदगी न जिएँ। ज़िंदगी बहुत छोटी है इसलिए इसका भरपूर आनंद लें। सकारात्मक और हमेशा आशावादी रहें। स्टूडेंट्स की ओर से योग करने का लाभ बताती प्रस्तुति सभी को पसंद आई।


इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक सुंदर नृत्य नाटिका ‘रामायण’ प्रस्तुत की। वहीं, समारोह में स्टूडेंट्स ने पिता के महत्व को बताती भावपूर्ण प्रस्तुति ‘माय सुपर हीरो माय डैड’ दी जिसमें उन्होंने नृत्य के माध्यम से अपने जीवन में पिता के महत्व के बारे में बताया। इसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

 

इस प्रस्तुति में उन्होंने बताया कि भगवान ने हमें कई रूपों में प्यार भेजा है, उनमें से एक है हमारे पिता। एक पिता सिर्फ़ पेरेंट नहीं होता,वह शक्ति का स्तंभ, ज्ञान का खजाना और बिना शर्त प्यार का स्रोत होता है। उनकी उपस्थिति हमारे चरित्र को आकार देती है, उनका मार्गदर्शन हमारा मार्ग प्रशस्त करता है, और उनका बलिदान हमारे भविष्य की नींव रखता है। इसके बाद स्कूल के नन्हें डांसर्स ने ‘अतुल्य भारत’ पर जीवंत प्रस्तुति दी।


युवा मानवाइट्स ने ऊर्जावान और शक्ति से भरी प्रस्तुति 'द अनस्टॉपेबल्स' में यह बताया कि डांस की भाषा सांस्कृतिक बाधाओं को पार करती है और शब्दों के उपयोग के बिना एकता की भावना प्रदान करते हुए संचार का एक तरीका प्रदान करती है। समारोह का मुख्य आकर्षण स्टूडेंट्स द्वारा पेश ‘रंग पंजाब दे’ रहा जिसने पंजाब की संस्कृति से दर्शकों को रूबरू करवाया और उन्हें थिरकने पर मजबूर कर दिया। मानव मंगल हाई स्कूल के नन्हे गबरूओं और मुटियारों ने अपने जोरदार भांगड़ा मूव्स और जीवंत पंजाबी वेशभूषा, ऊर्जा और शान से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अंत में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के रस में डुबोती प्रस्तुति भी दी। इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने बताया कि हमें अपने देश को सफलता और विकास के सर्वोच्च शिखर पर ले जाना होगा। समारोह का समापन प्रशंसा प्रस्तुति और उसके बाद स्कूल गीत के साथ हुआ। मानव मंगल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डॉयरेक्टर संजय सरदाना ने कहा कि इस उम्र में मंच पर प्रस्तुति से बच्चों का डर दूर हो जाता है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने इस प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स और फैकल्टी की कड़ी मेहनत की सराहना भी की।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X