Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

पश्चिमी सेना कमांडर ने 'खड़गा शक्ति' अभ्यास के समापन का अवलोकन किया, सैनिकों के पेशेवर कौशल की सराहना की

Updated on Wednesday, November 27, 2024 19:46 PM IST

चंडीगढ़, 27 नवंबर, 2024 - पश्चिमी कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, जीओसी-इन-सी ने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे अभ्यास 'खड़गा शक्ति' का निरीक्षण किया। इस एकीकृत फील्ड फायरिंग अभ्यास 'खड़गा शक्ति' का आयोजन भारतीय सेना के खड़गा कोर द्वारा पिछले कुछ दिनों से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक कृत्रिम युद्धक्षेत्र वातावरण संयुक्त सशस्त्र ऑपरेशन की प्रभावशीलता का परीक्षण और सत्यापन करने के उद्देश्य से किया जा रहा था।

अभ्यास के समापन पर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने सभी रैंकों से बातचीत की और अभ्यास के संचालन में उनके पेशेवर रवैये के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास भारतीय सेना की ताकत का प्रमाण है और खड़गा कोर की परिचालन तैयारियों में एक मील का पत्थर है। भारतीय वायु सेना के साथ तालमेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सैनिकों से उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और खड़गा कोर के गौरवशाली इतिहास और इसके प्रतीक, "माँ काली का खड़ग" के समान शत्रु के विरुद्ध अडिग रहने का आग्रह किया।

इस अभ्यास में बाधा-ग्रस्त इलाके में संचालन के लिए एक नकली युद्ध वातावरण में निर्बाध, प्रभावी और प्रेरक एकीकृत फायरिंग का प्रदर्शन किया गया। फायरपावर की समन्वित डिलीवरी को भारतीय वायु सेना के युद्धाभ्यास और हमलावर हेलीकॉप्टरों, आर्टिलरी गन, बख्तरबंद और मशीनीकृत प्लेटफॉर्म और पैदल सेना के हथियारों सहित विभिन्न सैन्य संपत्तियों की एकीकृत के संचालन के साथ दर्शाया गया। इस अभ्यास में कई नई णालियों को भी शामिल किया गया और नई तैयार की गई रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं के साथ उनके उपयोग को भी प्रमाणित किया गया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X