Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएचडीसीसीआई के पाईटैक्स-2024 के ब्रॉशर का अनावरण किया

Updated on Tuesday, November 26, 2024 09:40 AM IST

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्योगपतियों को आह्वाहन किया है कि वह पंजाब में अपने उद्योगों का विस्तार करें राज्य सरकार हर संभव मदद करने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा अमृतसर में आयोजित किये जा रहे 18वें पंजाब इंटनेशनल ट्रेड एक्सपो का ब्रॉशर लांच करने के बाद पीएचडीसीसीआई के प्रतिनिधियों से रूबरू थे। इस बार पाईटैक्स का आयोजन पांच दिसंबर से नौ दिसंबर तक अमृतसर में किया जा रहा है।


पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के अध्यक्ष कर्ण गिल्होत्रा की अगुवाई में प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और पाईटैक्स के बारे में जानकारी दी। कर्ण गिल्होत्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि 19 साल पहले शुरू किए गए पाईटैक्स के साथ-साथ पीएचडीसीसीआई के विकास के बारे में जानकारी दी। केवल 50 कारोबारियों के साथ शुरू किया गया पाईटैक्स अब 500 से अधिक कारोबारियों की मेजबानी कर रहा है। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग आते हैं।


कर्ण गिल्होत्रा ने सीएम को बताया कि पाईटैक्स के माध्यम से कारोबारियों को ऐसा मंच मुहैया करवाया है जहां वह अपने नए उत्पादों को लांच कर सकते हैं। बड़े बदलाव का जिक्र करते हुए कर्ण गिल्होत्रा ने कहा कि पहले जहां पंजाब के उद्योगपति अपना कोई भी उत्पाद मार्केट में उतारने के लिए देश की राजधानी दिल्ली की तरफ जाते थे वहीं अब पाईटैक्स के दौरान भी उत्पादों को पंजाब की मार्केट में उतारा जा रहा है।


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएचडीसीसीआई के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लगातार उद्योगपतियों को सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में काम किया जा रहा है वहीं औद्योगिक नीति को भी सरल बनाया गया है। जो उद्योगपति पंजाब में अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं उनको हर तरह की क्लीयरेंस समयबद्ध तरीके से दी जा रही है।
इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पंजाब सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए जहां छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने में चैंबर अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है वहीं हालही में पराली प्रबंधन के विषय पर भी पंजाब सरकार के सहयोग से कांफ्रैंस का आयोजन करके प्रदेश वासियों को जागरूक किया गया है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X