Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

देव समाज स्कूल के छात्रों ने वार्षिक कार्यक्रम 'गुलदस्ता' में दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Updated on Tuesday, November 26, 2024 09:36 AM IST

चंडीगढ़ । आईएस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 21सी चंडीगढ़ के जूनियर विंग के छात्रों ने 2024 सत्र के लिए आयोजित वार्षिक कार्यक्रम 'गुलदस्ता' में उत्साहपूर्ण भाग लिया।


कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस अवसर के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी, लेखक और टेडएक्स एवं मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रे और दिग्विजय कपिल (पीपीएस), एआईजी कम जॉइंट डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो, (यूटी) चंडीगढ़ थे। प्रिंसिपल सबीहा ढिल्लों मांगट ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। देव समाज की सेक्रेटरी डॉ. एग्नीस ढिल्लों, चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मानविंदर सिंह मांगट उपस्थित थे। देव समाज, देव समाज इंस्टिट्यूटस की फाउंडर बॉडी है। साहिल अभी, मेंबर मैनेजिंग कमेटी और लीगल एडवाइजर, देव समाज और डॉ. ऋचा शर्मा, प्रिंसिपल - देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ने मुख्य अतिथियों के रूप में अध्यक्षता की। आई.एस. देव समाज स्कूल की प्रबंधक, डॉ. जसपाल कौर भी इस अवसर पर मौजूद थीं।


सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत देव समाज के संस्थापक भगवान देव आत्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए स्कूल प्रार्थना ‘भला चाहना’ से हुई। इस कार्यक्रम में नर्सरी कविताओं और बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्यों के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने भांगड़ा और गिद्धा जैसे डांस प्रस्तुत किए। राजस्थानी और कश्मीरी लोक नृत्य भी छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने ‘सोशल मीडिया’ और ‘अकबर-बीरबल’ पर दो प्रभावशाली नाटकों के माध्यम से दर्शकों को जागरूक किया। छात्रों की वेशभूषा, संवाद, मंच सजावट और विद्यालय के प्रयासों की दर्शकों ने सराहना की।

इस शो ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और छात्रों ने इस मंच से अपनी प्रतिभा को उजागर किया। मुख्य अतिथियों ने शिक्षकों और छात्रों के कठिन परिश्रम की सराहना की। मानविंदर सिंह मांगट ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए स्कूल को बधाई दी। प्रिंसिपल सबीहा ढिल्लों मांगट ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। वार्षिक समारोह का समापन स्कूल प्रार्थना के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X