Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

हमें सत्य साईं द्वारा दिखाए संत मार्ग पर चलना चाहिए : नायब सिंह सैनी

Updated on Sunday, November 24, 2024 11:04 AM IST

श्री सत्य साईं वृद्धाश्रम एवं सेवा केंद्र, से 30 में संजय टंडन ने किया हरियाणा के मुख्यमंत्री का स्वागत

चण्डीगढ़ : भगवान श्री सत्य साईं बाबा के आज 99वें जन्मदिन के अवसर पर उनका जन्म शताब्दी वर्ष शुभारम्भ समारोह श्री सत्य साईं वृद्धाश्रम एवं सेवा केंद्र, सेक्टर 30 में आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। यहाँ उनका स्वागत श्री सत्य साईं बाबा के अनन्य भक्त एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने किया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्हें सत्य साईं के जन्मदिन पर यहां आने पर बेहद प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सत्य साईं ने जो संत मार्ग दिखाया है, हमें उसी पर चलना चाहिए। इस अवसर पर चण्डीगढ़ एवं आसपास सभी क्षेत्रों से सत्य साईं बाबा के भक्त बाबा का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित हुए। संस्था के ट्रस्टी अजय शर्मा, स्टेट मेडिकल कोऑर्डिनेटर डॉ सोनल चुघ व डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट आनंद यादव ने बताया कि इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गए। सुबह सबसे पहले सुप्रभातम् एवं नगर संकीर्तन हुआ व तत्पश्चात नारायण सेवा और शाम को साईं भजन संध्या हुई एवं अटूट भंडारा भी बरताया गया ।

उन्होंने बताया कि भक्तों द्वारा गाए जाने वाले भजनों की अनूठी विशेषता यह रही कि सभी भजन सर्व-धर्म या भगवान के सभी रूपों की महिमा में गाए गए। बाबा के भक्त सभी धर्मों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं क्योंकि बाबा ने कहा था कि केवल एक ही धर्म है, प्रेम का धर्म। श्री सत्य साईं बाबा का संगठन केवल एक ही जाति है, मानवता की जाति तथा सभी से प्यार करें, सभी की सेवा करें के आदर्शों पर कायम है, जैसा कि प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में भगवान बाबा की समाधि पर अंकित है।

जन्मदिन के महीने में चण्डीगढ़ और हरियाणा के श्री सत्य साईं सेवा संगठन 1 नवंबर से दैनिक नगर संकीर्तन और रुद्रम जाप कर रहे हैं। वे जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। से 30 में श्री सत्य साईं वृद्धाश्रम में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। दुनिया भर में आयोजित संगठित भजन कार्यक्रम के अनुरूप नवंबर के दूसरे सप्ताहांत में एक वैश्विक अखंड भजन आयोजित किया गया था। श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट और मीडिया सेंटर द्वारा बाबा के जन्मदिन को विश्वस्थल पर एकीकृत तरीके से मनाया गया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X