Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

ओल्ड सनावरियन सोसाइटी द्वारा एनुअल क्रिकेट बैश का आयोजन 22-24 नवंबर को मुल्लापुर स्टेडियम में

Updated on Thursday, November 21, 2024 20:51 PM IST

सनावर । ओल्ड सनावरियन सोसाइटी (ओएसएस) द्वारा आयोजित किये जा रहे नौवें एनुअल क्रिकेट बैश (एसीबी) 2024 का आयोजन 22 से 24 नवंबर तक चंडीगढ़ के निकट मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनैश्नल क्रिकेट स्टेडियम में किया जायेगा। यह एक वार्षिक आयोजन है जिसमें भाग रहे देश के प्रतिष्ठित स्कूलों/कालेजों के पूर्व छात्र इस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सनावर स्थित दी लारेंस स्कूल में भाग ले रही टीमों, ओएसएस सदस्यों और स्कूल प्रबंधकों के बीच ट्राफी का अनावरण किया गया। ओएसएस प्रेजिडेंट पंकज सप्रू ने अनावरण समारोह के दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि टूर्नामेंट की मेजबानी इस वर्ष दी लारेंस स्कूल, सनावर कर रहा है जिसमें मेजबान सहित चार अन्य टीमें भाग ले रही हैं। एसीबी का पहला संस्करण 2015 में करवाया गया था जिसमें टूर्नामेंट को वर्ष दर वर्ष व्यापक रिस्पांस मिल रहा है। दी सनावर स्कूल, लारेंस की कप्तानी आदित्य जैन करेंगे जबकि सिंधिया स्कूल, ग्वालियर की कमान कुनाल मिसरा के हाथों में हैं। वीर विक्रम यादव मायो कॉलेज, अजमेर की अगुवाई करेंगे जबकि डेली कॉलेज, इंदौर की कप्तानी तेजवीर जुनेजा करेंगें। दून स्कूल, देहरादून के कप्तान श्रीवत्स चन्द्र होंगें। सप्रू ने बताया कि हर टीम में 18 सदस्यों का स्क्वाड है जिसमें चार प्लेयर्स तीस वर्ष से कम जबकि दो प्लेयर्स पचास वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है। स्कूल /कालेज अधिकारिक तौर पर इस टूर्नामेंट के लिये अपनी टीम भेजता है। तीन दिनों में बीसीसीआई अम्पायर्स की देखरेख में फाइनल सहित कुल 11 टी-20 मैच खेले जायेंगें। प्रत्येक जीत पर दो अंक मिलेंगे जबकि रद्द व टाई होने पर एक एक अंक बटेंगें। लीडरबोर्ड पर टाप दो टीमों के बीच फाइनल आयोजित होगा। टूर्नामेंट के अंत में बेस्ट बेटर, बॉलर, फील्डर, विकेटकीपर के साथ साथ टूर्नामेंट आफ दी प्लेयर को भी पुरस्कृत किया जायेगा।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X