Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने चण्डीगढ में नई हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री को घेरा

Updated on Saturday, November 16, 2024 19:20 PM IST

‘‘चण्डीगढ तुम्हारा (पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान) तब है जब तुम हिन्दी भाषी क्षेत्र हरियाणा को स्थानांतरित कर दोगे, जब हमें (हरियाणा को) एसवाईएल का पानी दे दोगे’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

‘‘जब तक हिन्दी भाषी क्षेत्र और एसवाईएल का पानी नहीं देते हो तब तक इसके ऊपर हमारा लियन (अधिकार) हैं’’ - अनिल विज

‘‘हरियाणा-पंजाब के बीच जो समझौता हुआ है, वे (पंजाब) उसे लागू ही नहीं करते हैं तो चण्डीगढ किस प्रकार से तुम्हारा हुआ’’ - विज

अगले परिसीमन के बाद संभवतः हरियाणा विधानसभा के 120 सदस्य हो जाएंगें - विज

‘‘अगर ईवीएम खराब है तो कांग्रेस रिपोल कराकर एक उदाहरण प्रस्तुत करें’’ - विज

‘‘महाराष्ट्र मंे भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है’’- विज

अनिल विज की जान को खतरा मुददा- ‘‘मैंने इस संबंध में तत्कालीन मुख्य सचिव को लिखकर भी दिया था’’- विज

‘‘यदि मैंने कोई बात उठाई है तो बात में गंभीरता है’’- विज

‘‘कुछ भी नया नहीं है, विपक्ष ये कॉमन डायलॉग है’’ - विज

चण्डीगढ 14 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने आज चण्डीगढ में नई हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान साहब कहते हैं कि चण्डीगढ हमारा हैं लेकिन चण्डीगढ तुम्हारा तब है जब तुम हिन्दी भाषी क्षेत्र हरियाणा को स्थानांतरित कर दोगे, जब हमें (हरियाणा को) एसवाईएल का पानी दे दोगे, जब तक ये नहीं देते हो तब तक इसके ऊपर हमारा लियन (अधिकार) हैं’’।

श्री विज आज चण्डीगढ में विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया गैलरी में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

अगले परिसीमन के बाद संभवतः हरियाणा विधानसभा के 120 सदस्य हो जाएंगें - विज


उन्होंने कहा कि ‘‘हम (हरियाणा) बैठे हुए हैं तभी तक बैठे हुए हैं, क्यांेकि जो (हरियाणा-पंजाब के बीच) समझौता हुआ है, वे (पंजाब) उसे लागू ही नहीं करते हैं तो चण्डीगढ किस प्रकार से तुम्हारा (पंजाब) हुआ’’। उन्होंने कहा कि ‘‘जिस समय पंजाब और हरियाणा अलग हुए, तो उस समय हरियाणा को इसमें (वर्तमान विधानसभा परिसर) अक्मोडेट किया गया। उन्होंने कहा कि अभी हरियाणा में 90 सदस्य है और अगला परिसीमन बनाया जाता है तो ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि 120 सदस्य हो जाएंगें। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधानसभा में 120 सदस्यांे के बैठने की जगह नहीं हैं और जगह चाहिए और इस संबंध में पहले से ही हमने (हरियाणा) तैयारी कर दी थी’’।

अब सारा सिस्टम स्ट्रीमलाईन किया गया है- विज

हरियाणा में बीपीएल में बहुत लोगों के शामिल होने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘पहले कुछ लोगों के बीपीएल कार्ड बन नहीं पाते थे, और वे लोग घूमते रहते थे और कोई भी उनकी सुनवाई नहीं करता था लेकिन अब सारा सिस्टम स्ट्रीमलाईन किया गया है इसलिए हर पात्र व्यक्ति के बीपीएल कार्ड बन रहे हैं अब इसको लेकर किसी को क्यों तकलीफ होगी’’।

‘‘कांग्रेस ने झूठ बोलने की युनिवर्सिटी बनाई हुई है’’- विज

हरियाणा विधानसभा सदन में कांग्रेस के विधायकों द्वारा ईवीएम के मुददे को उठाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘ये कांग्रेस के एजेंडे में शामिल हैं और झूठ बोलने की इन्होंने (कांग्रेस) जो युनिवर्सिटी बनाई है और उसमें सलेबस है कि अगर तुम (कांग्रेस) हार जाओ तो पहले चुनाव आयोग को दोष लगाना है और फिर ईवीएम को दोष लगाना है ये इनको सिखाया जाता है’’।

‘‘अगर ईवीएम खराब है तो कांग्रेस रिपोल कराकर एक उदाहरण प्रस्तुत करें’’ - विज

श्री विज ने भूपेन्द्र सिंह हुडडा से प्रश्न करते हुए कहा कि ‘‘मैं हुडडा साहब से पूछना चाहता हूुं कि जिन सीटों से कांग्रेस जीती है क्या वहां पर ईवीएम ठीक थी, वहां का रिपोल कराओ। अगर ईवीएम खराब थी तो सारे प्रदेश की खराब थी, आप (कांग्रेस) जिन सीटों से जीते हो, वहां की ईवीएम ठीक थी, जहां हम (भाजपा) जीते हैं वहां ईवीएम खराब है ये क्या लोजिक है’’! उन्होंने हुडा को नसीहत देते हुए कहा कि ‘‘आप (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) एडवोकेट हो, ऐसी बातें शोभा नहीं देती, आप रिपोल कराओं जहां से कांग्रेस के विधायक जीते हैं। अगर आप कहते हो कि ईवीएम खराब है तो आप रिपोल कराकर एक उदाहरण प्रस्तुत करें’’। उन्होंने ये भी कहा कि ये (कांग्रेस) अज्ञानियों वाली बात करते हैं, ईवीएम जब चुनाव आयोग से जारी होती है तो वहां पर सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों से चैक कराई जाती है। जिला निर्वाचन अधिकारी के पास आने के बाद भी प्रतिनिधियों को बुलाकर चैक कराई जाती है। ऐसे ही, पोलिंग स्टेशन के पास बुलाकर चेक कराई जाती है। फिर भी आप (कांग्रेस) कहते हो कि ईवीएम खराब है तो आप इस बात का प्रमाण पत्र दे रहे हो कि आपके सभी लोग मूर्ख है या उनको समझ, जानकारी या ज्ञान नहीं है’’।

‘‘महाराष्ट्र मंे भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है’’- विज

महाराष्ट्र और झारखण्ड के चुनाव के बाद हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष के चुने जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘महाराष्ट्र मंे भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है और नेता प्रतिपक्ष पार्टियों के चुने जाते हैं, धडों के नहीं चुने जातें। ये (कांग्रेस) एक पार्टी नहीं हैं ये भिन्न-भिन्न धडे हैं, जो चुनाव को देखकर इकटठे हो गए थे इसलिए इनका नेता प्रतिपक्ष को लेकर फैसला नहीं हो पा रहा है और फैसला करना आसान भी नहीं है क्योंकि दो सत्र हो चुके हैं और बिना नेता प्रतिपक्ष के सत्र चल रहा है लेकिन देखते हैं कब इनका फैसला होता है’’।

अनिल विज की जान को खतरा मुददा- ‘‘मैंने इस संबंध में तत्कालीन मुख्य सचिव को लिखकर भी दिया था’’- विज

सदन में कांग्रेस के विधायक अशोक अरोडा द्वारा श्री अनिल विज की जान को खतरा के मुददे को सदन में उठाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘मैंने इस संबंध में तत्कालीन मुख्य सचिव को लिखकर भी दिया था और सारा मामला अवगत भी करा दिया था तथा फोन पर भी उनके साथ मेरी विस्तृत जानकारी के साथ बातचीत हो गई थी। इस समय में क्या होता है ये समय बताएगा’’।

‘‘यदि मैंने कोई बात उठाई है तो बात में गंभीरता है’’- विज

श्री विज की सुरक्षा घटाने को लेकर भी सदन में मुददा उठाया गया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब मंे उन्होंने कहा कि ‘‘यदि मैंने कोई बात उठाई है तो बात में गंभीरता है तभी बात को उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जब कभी इसकी जांच होगी तभी इस संबंध में ओर पता लगेगा लेकिन अभी तक किसी ने मुझे आकर पूछा नहीं हैं’’।

‘‘कुछ भी नया नहीं है, विपक्ष ये कॉमन डायलॉग है’’ - विज

विपक्ष द्वारा अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं हैं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘ये पहला सत्र है और सरकार की चुनाव के दौरान जो भी प्रतिबद्धताएं थी उनका इसमें जिक्र किया गया है। मैं सात बार का विधायक हूं, विपक्ष कोई भी हो, तो विपक्ष का एक सामान्य डायलॉग होता है कि कुछ भी नया नहीं है तो इनका ये कॉमन डायलॉग है’’।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X