Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

ट्राइसिटी ने मधुमेह के विरुद्ध एकजुटता दर्शाई: वेस्टर्न कमांड हॉस्पिटल ने जागरूकता अभियान की अगवाई की

Updated on Saturday, November 16, 2024 19:05 PM IST

चंडीगढ़ 16 नवंबर, 2024 - विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर, कमांड हॉस्पिटल, वेस्टर्न कमांड, चंडीमंदिर, पंचकूला ने एन्डोक्राइन सोसाइटी ऑफ इंडिया (ईएसआई) और ट्राइसिटी के प्रमुख मेडिकल संस्थानों के साथ मिलकर मधुमेह जागरूकता अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को मधुमेह की रोकथाम, शुरुआती पहचान और प्रबंधन के बारे में शिक्षित करना था।

इस अभियान में ट्राइसिटी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें मधुमेह स्क्रीनिंग शिविर, रन फॉर फन, साइक्लोथॉन, वॉकेथॉन और टाइप-1 मधुमेह के बच्चों और उनके देखभाल करने वालों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल थे। मधुमेह के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एन्डोक्रिनोलॉजिस्ट, मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, आहार विशेषज्ञ और मधुमेह शिक्षकों द्वारा विशेष व्याख्यान भी दिए गए। साथ ही, जानकारीपूर्ण पैम्फलेट, ब्रोशर और संसाधन सामग्री भी वितरित की गई।

इस अभियान में 150 से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मधुमेह के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आज सुबह एक "रन फॉर फन" दौड़ में भी भाग लिया। इसके अलावा, 500 लोगों की मधुमेह की जांच की गई,100 प्रतिभागियों ने जागरूकता सत्र में भाग लिया और 200 रोगियों को निशुल्क परामर्श और दवाएं दी गईं।

 

कमांड हॉस्पिटल वेस्टर्न कमांड के कमांडेंट, मेजर जनरल मैथ्यू जैकब ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि मधुमेह की बढ़ती चिंता को ऐसे संयुक्त प्रयासों से दूर किया जा सकता है। लोगों को जागरूक करके और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

एन्डोक्राइन सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, डॉ (लेफ्टिनेंट जनरल) नरेंद्र कोतवाल और कमांड हॉस्पिटल के एन्डोक्रिनोलॉजिस्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल (डॉ) मनदीप शर्मा ने भी मधुमेह की चिंता को दूर करने के लिए सभी के संयुक्त प्रयास करने पर जोर दिया।

इस विशाल जागरूकता अभियान में कमांड हॉस्पिटल के साथ साथ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई एम ई आर) चंडीगढ़, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 16, गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 32 चंडीगढ़ और डॉ अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली ने अहम भूमिका निभाई।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X