Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

गायों के बाद अब गरीब व जरूरतमंदों की भोजन सेवा में जुटे दाती महाराज

Updated on Tuesday, November 12, 2024 18:22 PM IST

- नई दिल्ली में एम्स के आसपास हजारों लोगों को हर रोज करा रहे भोजन-प्रसाद
- राष्ट्रीय संत सेवा एवं गोरक्षा कल्याण परिषद की इस पहल में शामिल हुए कई संत


नई दिल्ली/चंडीगढ़. देश में मानव कल्याण और गायों की सेवा को समर्पित शनिधाम पीठाधीश्वर परमहंस दाती जी महाराज ने गरीब, जरूरतमंद और इलाज कराने आए लोगों के लिए परम प्रसाद (भोजन) सेवा की नई पहल की है। अभी तक दाती महाराज को गायों की सेवा के लिए जाना जाता था, लेकिन अब उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था का नया प्रकल्प शुरू किया है। पूरे देश और दिल्ली में दाती जी महाराज की इस सेवा की सराहना हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर दाती महाराज अपनी इस सेवा और पहल के लिए काफी चर्चा में हैं।

राष्ट्रीय संत सेवा एवं गोरक्षा कल्याण परिषद की ओर से नई दिल्ली में एम्स अस्पताल के आसपास गरीबों और इलाज कराने आए जरूरतमंदों के लिए भोजन (प्रसाद) वितरण की यह सेवा आरंभ हुई है। शनिधाम पीठाधीश्वर (असोला फतेहपुर नई दिल्ली) एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दाती जी महाराज की अगुवाई में इस पहल से हर रोज संत समाज व आम लोग जुड़ रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य गरीबों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने इलाज के दौरान भोजन के संकट से जूझने की बजाय पूरी तरह से स्वास्थ्य लाभ पर ध्यान दे सकें।

परमहंस दाती जी महाराज का मानना है कि इस तरह के कार्य समाज में सामंजस्य और मानवता को बढ़ावा देते हैं। गरीबों को भोजन प्रदान करने का यह कार्य नियमित रूप से हो रहा है और समय-समय पर स्वयं परमहंस दाती महाराज भी यहां आते हैं। स्वयं गरीबों की सेवा में भाग लेते हैं। उनके इस सेवाभाव ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच एक नई आशा का संचार किया है।

राष्ट्रीय संत सेवा एवं गोरक्षा कल्याण परिषद द्वारा किए गए इस कार्य से जरूरतमंद लोग बेहद खुश हैं। भोजन प्राप्त करने वाले लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं और भोजन प्राप्त कर उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आती है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह पहल उनके जीवन में एक बड़ा सहारा बन गई है। दिल्ली एम्स के आसपास सैकड़ों-हजारों लोग ऐसे हैं, जो इलाज के लिए दूरदराज से आते हैं और आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। इस पहल से उन लोगों को भोजन की चिंता से मुक्ति मिल रही है और वे अपने इलाज पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पा रहे हैं।

इस अभियान में संत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहें हैं। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्क्ष महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद जी महाराज, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिओमगिरी जी महाराज, महामंत्री भोलागिरी जी महाराज, फरीदाबाद के अध्यक्ष महंत मुनिराज जी महाराज, गाजियाबाद के अध्यक्ष महंत कन्हैयागिरी जी महाराज, गाजियाबाद के महामंत्री विजयगीरी जी महाराज, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष स्वामी माधवानंद जी महाराज सेवादार अशोक सिंह, डाक्टर सतीश कुमार और राम श्याम शिविर की व्यवस्थाओं में नियमित रूप से लगे हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X