Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

रफी साहब के गानों से सजी महफिल, वाॅयस ऑफ यूनिटी ने संगीतमय कार्यक्रम का किया आयोजन

Updated on Monday, November 11, 2024 16:58 PM IST

 
ये चांद सा रोशन चेहरा और बदन पे सितारे लपटे हुए जैसे मनमोहक कई गानों को गाकर गायकों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

चंडीगढ़ 11 नवम्बर 2024ः 
सुप्रसिद्ध गायक मो रफी की याद में तथा उनके 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, के उपलक्ष्य में वाॅयस ऑफ यूनिटी संस्था द्वारा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था की प्रेसिडेंट व प्रसिद्ध समाज सेविका जया गोयल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मो रफी साहब के भारतीय सिनेमा में गानों के योगदान को सम्मानित करते हुए संस्था द्वारा केक काटकर जश्न मनाया गया।

कार्यक्रम   का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया  गया।  यहां होटल सोलिटियर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के तौर पर गज़ल गायक शिवानंद, लोक गायक संजीव पराशर, गायक मुरलीधर सोनी व नीना सोनी, डाॅ राजू धीर ने शिरक्त की। इस दौरान उनके साथ वाॅयस ऑफ यूनिटी संस्था की प्रेसिडेंट व प्रसिद्ध समाज सेविका जया गोयल व अन्य नेहा मित्तल, नीना भाटिया और कंचन जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 30 कराओके गायकों ने अपने गायन की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को समां बांधा।
 

 

इस अवसर पर आमंत्रित कराओके गायकों ने मो रफी साहब के सदाबहार गानों का प्रस्तुतीकरण किया, जिसने श्रोताओं को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया। रफी साहब के गानों ने संगीत प्रेमियों को अपनी पुरानी यादों में डुबो दिया और सभी को आनंदित किया। इसके साथ ही, नन्हे बच्चों और अन्य सभी उपस्थित लोगों ने रफी के गानों पर डांस किया, जिससे कार्यक्रम में और भी उत्साह का माहौल बना। गायकों ने मो रफी द्वारा गाए गए गानों में आंखों ही आंखो में इशारा हो गया; तेरी आंखों के सिवा दुनिया में; लिखे जो खत तुझे; गुन गुना रहे हैं भंवरे; जो बात तुझमें है; मेरी आवाज़ सुनो; सुहानी रात ढल्ल चुकी; जाने वालों ज़रा होशियार; ये चांद सा रोशन चेहरा; बदन पे सितारे; कहीं ना जा; दिवाना हुआ बादल; ले गई दिल गुडिया जापान की आदि शामिल है। गायकों ने लता मगेश्कर, आशा भोसले के गाने भी इस दौरान गाए।
 
कार्यक्रम में जया गोयल ने मो रफी साहब के संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके गाने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। इस आयोजन ने संगीत और कला के माध्यम से समाज में एकजुटता और सकारात्मकता का संदेश दिया। जया गोयल ने कहा कि रफी साहब के गाने संगीत जगत की अमूल्य धरोहर हैं।
 
कार्यक्रम में मंच का संचालन आरजे शैल ने किया, जबकि म्यूजिक प्रबंधन राजबीर ने दिया।
Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X