Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

सर्व धर्म सम्मेलन में जुटेंगे देश विदेश के धर्मगुरु

Updated on Saturday, November 09, 2024 22:22 PM IST

नकोदर में 12 और 13 नवंबर को सर्वधर्म समागम का होगा आयोजन
चंडीगढ़ । नकोदर स्थित दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब , बुलंदपुरी में श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित दो दिवसीय सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ‘दी वैव आफ कांईडनैस एंड लव फार इच अदर्स’ नामक इस समागम का आयोजन 12 और 13 नवंबर को गुरुद्वारा परिसर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश विदेश से सभी धर्मो के गुरु जुटेंगें।

इस समागम का आयोजन पांच पावत तख्तों के जत्थेदारों - अमृतसर (अकाल तख्त) स्थित सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह, तलवंडी साबू (दमदमा साहिब) स्थित सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह, महाराष्ट्र नांदेड (हजूर साहिब) स्थित सिंह साहिब ज्ञानी कुलवंत सिंह, आनंदपुर (केशगढ़ साहिब) स्थित ज्ञानी सुल्तान सिंह और पटना (पटना साहिब) स्थित ज्ञानी बलदेव सिंह की अगुवाई में किया जा रहा है।


सेक्टर 27 स्थित प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये आयोजन समिति के सदस्यों बलजीत सिंह, रघबीर सिंह, पलविंदर सिंह व अन्य संचालकों ने बताया कि वर्तमान युग में पनपे नफरतों के दौर में मानव प्रेम और परोपकारिता की आवश्यकता है जिसे ऐसे मंच तैयार कर चिंतन मंथन के साथ उद्देश्य पूर्ति की जा सकती है। इन दो दिनों में विश्व भर से धर्मों के प्रमुख, भक्तजन, संत महापुरुष, श्रृषि मुनि, आचार्य, मौलाना, इमाम, फादर पादरी, कार्डिनल, रैबाई, भिक्षु, वाइस चांसलर, बुद्धिजीवी, लेखक, दार्शनिक, विद्धान, इतिहासकार और अन्य प्रमुख लोग जुटेंगें।

भाग लेने वाले प्रतिनिधियों में अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि, आल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख डॉ इमाम उमर अहमद न्यासी, सातवें लिंग रिम्पोचे यंगजीन, परमार्थ निकेतन आश्रम से स्वामी चिदानंद सरस्वती जी, प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य प्रशांत, ओम शांति रिट्रीट सेंटर की बीके हुसैन दीदी, इजरायल स्थित बलेकल इंस्टीट्यूट फार इंटरफेथ के निदेशक रब्बी डा याकूब नागेन, बोलीविया स्थित कौंसिल ऑफ वाईस अयमारा एल्डर्स के अध्यक्ष डान लुकास अपाजा, पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमान, पारसी समुदाय के उच्च धार्मिक नेता मर्जबान जलवावाला, बहाई फेथ के सचिव डा एके मर्चेंट, जुदाह हयाम सायनागोज के रब्बी मल्लेकर व अन्य शामिल होंगें।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X