Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज ने नीट और जेईई उम्मीदवारों के लिए लॉन्च किया एक नया हिंदी यूट्यूब चैनल

Updated on Thursday, November 07, 2024 17:17 PM IST

हिंदी यूट्यूब चैनल (www.youtube.com/@aakashinstitutehindi) नीट और जेईई उम्मीदवारों के लिए एक बेहतर शिक्षण अनुभव प्रदान करेगा

 

· इसमें कक्षा 8-12 के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी में व्यापक वीडियो पाठ शामिल होगा।

 

· चैनल ने हाल ही में अपने सॉफ्ट लॉन्च के एक महीने के भीतर 100,000 सब्सक्राइबर तक पहुंचकर युवा दर्शकों का उत्साह एवं समर्थन हासिल किया है।

 

चंडीगढ़, 7 नवंबर, 2024: परीक्षा तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल ) ने कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए एक समर्पित हिंदी यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जो विशेष रूप से नीट और जेईई परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हिंदी भाषी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा।

 

उल्लेखनीय रूप से, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के हिंदी यूट्यूब चैनल ने अपने सॉफ्ट लॉन्च के सिर्फ़ एक महीने के भीतर 100,000 सब्सक्राइबर हासिल कर लिए हैं, जो युवा दर्शकों से मिले अविश्वसनीय समर्थन और जुड़ाव को दर्शाता है। यह उपलब्धि हमारे दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होने वाले उच्च-गुणवत्ता वाले शैक्षिक संसाधन प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

यह नया प्लेटफ़ॉर्म छात्रों को उनकी मातृभाषा में उच्च-गुणवत्ता वाली शैक्षिक सामग्री तक पहुंच प्रदान करता है, जिससे वे कांप्लेक्स कॉन्सेप्ट्स को आसानी से समझ सकें। हिंदी में वीडियो के माध्यम से, चैनल छात्रों को फिजिक्स (भौतिकी), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान), गणित, बायोलॉजी (जीव विज्ञान) और बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) जैसे महत्वपूर्ण विषयों का पुनरावलोकन (रिविशन) कर विषयों को ठीक से समझने की सुविधा देता है।

 

एईएसएल के एमडी एवं सीईओ श्री दीपक मेहरोत्रा का कहना है, "हमारा मानना है कि भाषा कभी भी सीखने में बाधा नहीं बननी चाहिए। हमारे हिंदी यूट्यूब चैनल के लॉन्च के साथ, हम हिंदी भाषी छात्रों को मुख्य विषयों की बेहतर समझ विकसित करने के लिए एक सुलभ और प्रभावी मंच प्रदान करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इस नए संसाधन का उद्देश्य छात्रों को आत्मविश्वास के साथ नीट और जेईई जैसी कठिन राष्ट्रीय परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है।"

 

एईएसएल के क्षेत्रीय निदेशक परमेश्वर झा ने कहा कि आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा हिंदी में समर्पित यूट्यूब चैनल की शुरुआत हिंदी भाषी छात्रों के लिए शिक्षा की सुलभता में एक परिवर्तनकारी कदम है। अपनी मातृ भाषा का उपयोग न केवल समझ को बढ़ाता है, बल्कि नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों में अधिक जुड़ाव और आत्मविश्वास भी पैदा करता है। यह पहल भाषा से संबंधित बाधाओं को तोड़ती है, यह सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक छात्र, चाहे उनकी पृष्ठभूमि या शिक्षा का माध्यम कुछ भी हो, अपने शैक्षणिक सफर और आकांक्षाओं का समर्थन करने वाले मूल्यवान संसाधनों तक पहुंच सके।

 

यह प्लेटफ़ॉर्म बच्चों को बुनियादी शिक्षण से लेकर परीक्षा-विशिष्ट रणनीतियों, मोटिवेशन तक कई प्रकार के शैक्षिक वीडियो उपलब्ध कराता है, जो इसे छात्रों के लिए एक अनमोल संसाधन बनाता है। सामग्री को आसानी से नेविगेट किया जा सकता है और यह निःशुल्क उपलब्ध है, जिससे वे छात्र भी नीट और जेईई परीक्षा तैयारियों के लिए एईएसएल की विशेषज्ञता का लाभ उठा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X