Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

विवेक हाई स्कूल-38 के स्टूडेंट्स ने म्यूजिकल में फिल्म 'श्री 420' का जादू फिर से जगाया

Updated on Wednesday, October 23, 2024 18:48 PM IST

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर, 2024: विवेक हाई स्कूल (वीएचएस), सेक्टर 38 चंडीगढ़ के स्टूडेंट्स ने स्कूल के ऑडिटोरियम में 1955 की बेहद हिट और प्रतिष्ठित बॉलीवुड फिल्म 'श्री 420' को दर्शाते हुए एक नाटक का खूबसूरत मंचन किया। यह म्यूजिकल नाटक विवेक हाई स्कूल-38 के 40वें स्थापना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। म्यूजिकल नाटक का निर्देशन द नरेटर्स परफॉर्मिंग आर्ट्स सोसाइटी की संस्थापक और डायरेक्टर निशा लूथरा ने किया। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक स्वर्गीय राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' पर आधारित इस नाटक ने क्लासिक फिल्म के यादगार पात्रों और कहानी को जीवंत कर दिया, इस म्यूजिकल की कहानी प्रेम, नैतिक दुविधाओं और सामाजिक मुद्दों के विषयों के ऊपर आधारित थी ।

 

निशा लूथरा ने कहा कि "जब विवेक हाई स्कूल के डायरेक्टर विक्रमजीत मामिक ने फिल्म 'श्री 420' को नाटक के रूप में मंच पर दिखाने की इच्छा जताई, तो मैं रोमांचित हो गई और तुरंत म्यूजिकल की तैयारी और इसके कॉन्सेप्ट को तैयार करने में जुट गई। मैंने और मेरी टीम ने स्कूल स्टूडेंट्स के साथ मिलकर काम किया और हम 90 मिनट के म्यूजिकल स्टेज प्ले के माध्यम से फिल्म का एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करने में सक्षम हुए।"

 

इस नाटक के खूबसूरत मंचन ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया, जिसमें वीएचएस-38 के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स ने बेहतरीन अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया। इस मंच नाटक में विवेक हाई स्कूल-38 के 131 छात्रों के कलाकारों और क्रू ने हिस्सा लिया। सेट को डायरेक्टर ने खुद डिजाइन किया था और स्कूल की आर्ट फैकेल्टी के सदस्यों ने इसे वास्तविकता में बदला। पूरे भारत से आमंत्रित संगीतकारों के एक समूह ने फिल्म के मूल संगीत को फिर से रचने के लिए एक खूबसूरत और कर्णप्रिय सिम्फनी की रचना की। डांस की कोरियोग्राफी स्कूल के डांस टीचर्स और द नरेटर्स की टीम के सदस्यों द्वारा की गई थी। कॉस्ट्यूम्स श्री सुरिंदर और श्रीमती रूपा सूद द्वारा तैयार करवाए गए। नाटक में स्वर्गीय राज कपूर की आदर्शवादी और एक संघर्षशील आवारा की प्रतिष्ठित भूमिका के चित्रण ने दर्शकों को आकर्षित किया।

 

निशा ने कहा कि "'सस्सी पुन्नू' और 'हीर रांझा' जैसी प्रेम कथाओं और महारानी जिंद कौर पर एक बायोपिक का निर्देशन करने के बाद, जिन्हें चंडीगढ़ के दर्शकों ने बहुत सराहा और प्यार दिया, 'श्री 420' जैसी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म पर आधारित एक म्यूजिकल प्ले का डायरेक्शन करना मेरे लिए एक अलग तरह की यात्रा रही है।"

 

द नरेटर्स की टीम और स्कूल के युवा एक्टिंग महारथियों ने एक प्रोफेशनल और क्रिएटिव स्टेज प्ले तैयार किया, जिसने दर्शकों को पूरी तरह प्रभावित किया। स्कूल के डायरेक्टर विक्रमजीत मामिक और प्रिंसिपल रेणु पुरी ने नाटक के सफल संचालन के लिए हर कदम पर पूरा सहयोग किया, जिससे ये नाटक बेहद शानदार बना।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X