Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

उपलब्धि: प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक एवं सोशियो-इकोनॉमिक एनालिस्ट डॉ. मोनिका बी. सूद को यू.के. संसद में सम्मानित किया गया

Updated on Friday, October 18, 2024 14:53 PM IST

गेल्सा-2024 (GELSA-2024) में ग्लोबल एक्सीलेंस इन लीडरशिप अवार्ड प्राप्त किया

 

चंडीगढ़ , 18 अक्टूबर, 2024: प्रसिद्ध सामाजिक एवं आर्थिक विश्लेषक, मानसिक स्वास्थ्य की प्रबल समर्थक और आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मोनिका बी. सूद ने हाल ही में यू.के. संसद में आयोजित प्रतिष्ठित ग्लोबल एक्सीलेंस इन लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स-2024 (गेल्सा-2024 GELSA-2024) में सबका ध्यान खींचा। उन्होंने लोगों के ओवरऑल हेल्थ यानि संपूर्ण स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में आयुर्वेद की बहुआयामी भूमिका पर अपने उपयोगी और जानकारी से भरपूर विचार दिए। डॉ. सूद नवजीवन समूह की विजनरी सीईओ हैं जिसका चंडीगढ़ कैपिटल रीजन के में मुख्यालय है। वह नेशनल यूनिटी एंड सिक्योरिटी काउंसिल की चेयरपर्सन भी हैं। डॉ. सूद को वैश्विक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने में उनके अभूतपूर्व प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया, जिसके लिए उन्हें यूके संसद में ग्लोबल एक्सीलेंस इन लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

डॉ. सूद ने कहा कि "ओरपिंगटन के लिए यूके संसद के सदस्य श्री गैरेथ बेकन से अवार्ड प्राप्त करना मेरे लिए वास्तव में गर्व का क्षण था।" डॉ. सूद ने आयुर्वेद को संपूर्ण स्वास्थ्य की विश्व स्तर पर स्वीकृत प्रणाली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह अवॉर्ड नवजीवन समूह के माध्यम से 40 देशों में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य का विस्तार करने में उनके उल्लेखनीय नेतृत्व को दर्शाता है। नवजीवन समूह जो दुनिया भर में जीवन को प्रभावित करने वाले हेल्थ सल्यूशन्स प्रदान करता है।

 

डॉ. सूद ने 10 मिनट तक बोलते हुए दो मित्र देश - भारत और यूके के बीच संबंधों को और विस्तारित और मजबूत करने के लिए एक अच्छी तरह से तैयार किए गए द्विपक्षीय रोडमैप की आवश्यकता के बारे में भी विस्तार से बताया। मोवास्टेकन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 21वीं सदी में वैश्विक संबंधों, आर्थिक सहयोग और नेतृत्व पर चर्चा करने के लिए इंटरनेशनल लीडर्स को एक साथ लाया गया था।

 

अपना अवार्ड प्राप्त करने के बाद दिए गए संबोधन में, डॉ. सूद ने कहा कि " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत परिवर्तन के एक और चरण से गुजर रहा है और आयुर्वेद उस परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारी प्राचीन परंपरा समग्र स्वास्थ्य और उपचार के लिए एक वैश्विक प्रकाश स्तंभ बन गई है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यूके के साथ हमारा सहयोग आयुर्वेद की पहुंच को और बढ़ा सकता है, जिससे दुनिया भर में लाखों लोगों को इसका लाभ मिल सकता है।”

 

डॉ. सूद ने भारत की तेजी से जारी आर्थिक प्रगति के बारे में विस्तार करते हुए इस बात को रेखांकित किया कि कैसे आयुर्वेद 2030 तक भारत-यूके हेल्थ सर्विस सहयोग के एक प्रमुख तत्व के रूप में उभरेगा और यूके कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में भी भूमिका निभा सकता है । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे आयुर्वेदिक समाधानों को इंटीग्रेट करके समग्र उपचार की पेशकश की जा सकती है, जो पारंपरिक मेडिकल सिस्टम्स का विकल्प प्रदान करते हुए पब्लिक हेल्थ सिस्टम्स पर पड़ रहे दबाव को कम कर सकता है।

 

उन्होंने भारत-यूके संबंधों के भविष्य के लिए एक दूरदर्शी ब्लूप्रिंट को भी रेखांकित किया, जिसके बारे में उनका मानना है कि यह दोनों देशों के वैश्विक स्तर पर उभार और बेहतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. सूद के अनुसार, 2030 तक, इस साझेदारी को विशेष रूप से टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी, हेल्थकेयर सर्विस और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में व्यापार और निवेश को बढ़ाकर मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यूके में भारतीय प्रवासी इस साझेदारी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना जारी रखेंगे।

 

रक्षा और सुरक्षा के पहलुओं पर विचार करते हुए, डॉ. सूद ने भारत और यूके के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रौद्योगिकी साझाकरण और रक्षा विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में अधिक सहयोग की संभावना पर प्रकाश डाला, जिससे वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहयोग की तत्काल आवश्यकता पर भी जोर दिया, रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पहलों में संयुक्त प्रयासों की कल्पना की जो इस वैश्विक चुनौती से निपटने का मार्ग मजबूत कर सकते हैं।

 

यह उल्लेखनीय है कि गेल्सा 2024 ने वैश्विक साझेदारी में लीडरशिप, सहभागिता और एक्सीलेंस का जश्न मनाया, जिसमें समृद्ध भविष्य के लिए भारत-यूके संबंधों, आर्थिक विकास और स्वास्थ्य सेवा सहयोग को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X