Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

भारत विकास परिषद ईस्ट 2 ने मनाया करवा चौथ, सज धज के पत्नियां पति संग पहुंची स्टेज पर, मनोरंजन से भरा रहा माहौल

Updated on Thursday, October 17, 2024 17:10 PM IST

चंडीगढ़ 17 अक्टूबर 2024: पति की दीर्घायु व अच्छी सेहत की प्रार्थना के लिए प्रचलित करवा चौथ का त्यौहार चंडीगढ़ के एक निजी होटल में भारत विकास परिषद ईस्ट 2 शाखा ने मनाया गया। इस अवसर पर एक और जहां पत्नियों ने अपने पतियों के साथ खूब डांस किया, वही दूसरी ओर विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों ने इस शानदार शाम को सभी जोड़ो के लिए यादगार समां बना दिया। इतना ही नही महिलाओं ने आकर्षित सेल्फी साइट पर अपने पतियों के साथ खूब फोटोज खिंचवाई और सेल्फी भी ली।

परिषद द्वारा आयोजित इस मनोरंजक कार्यक्रम में 50 से अधिक सदस्य और जोड़े दोनों शामिल थे, ने अपनी शानदार दस्तक देकर माहौल को खुशनुमा कर दिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक परंपरागत परिचय के साथ हुआ, जहां प्रत्येक उपस्थित व्यक्ति ने अनोखे और आकर्षक तरीके से अपना परिचय दिया, जिससे आने वाली मौज-मस्ती भरी शाम का माहौल तैयार हो गया। यह उत्सव मनोरंजक गतिविधियों से भरा हुआ था, जिसमें रोमांचक खेल जिनमें बैलून ब्लास्ट गेम, तंबोला, वेस्टर्न व सदाबहार गीतों पर ग्रुप डांस व अन्य मनोरंजक गतिविधियां शामिल थी। कार्यक्रम में हर पल हँसी, उत्साह और सौहार्द से भरा था और प्रतिभागियों ने पूरा आनंद उठाया।

इस अवसर पर प्रत्येक खेल और गतिविधि के विजेताओं को वंचित बच्चों द्वारा तैयार किए सुंदर हस्तनिर्मित वस्तुएं दीये सम्मान के रूप दी गई, साथ ही प्रत्येक जोड़े को हस्तनिर्मित उपहार और मिठाई का डिब्बा दिया गया।

 

इस अवसर पर परिषद के उच्चाधिकारियों में प्रांत संस्कार प्रमुख अनिल कौशल, निर्देशक साक्षरता प्रोजेक्ट अशोक गोयल, कॉर्डिनेटर सेंट्रल जोन नवनीत गौड़ ने परिषद की उन महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभार प्रशंसा पत्र वितरित किए जिन्होंने परिषद के अंतर्गत रह कर सराहनीय सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया था। यह आभार पत्र परिषद की महिला प्रमुख मीनू कौशल, वित्त सचिव शिवानी गौड़,संस्कार प्रमुख रीनू मेंहदीरत्ता, कार्यकारी सदस्य सुमन गोयल, सिम्मी खन्ना, पूजा गर्ग, शशि बाला, अनु कालिया को कार्यक्रम के दौरान दिए गए। इस अवसर पर ब्रांच के प्रधान हरि बिलास गुप्ता तथा संगठन सचिव मनमोहन कालिया, ओपी डाबला, प्रेस सचिव रोहित खन्ना उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X