Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

प्राचीन कला केंद्र की मासिक बैठक के दूसरे दिन शास्त्रीय गायन और सितार की धुनों से सजी शाम

Updated on Saturday, October 12, 2024 05:46 AM IST

प्राचीन कला केंद्र कला के क्षेत्र में नित नए आयाम बना रहा है। पिछले 25 वर्षों से निरंतर कला और कलाकारों के प्रचार प्रसार हेतु कला और संगीत प्रेमियों के लिए विभिन्न कला रंगों से सजी प्रस्तुतियां पेश करता आ रहा है। नृत्य और संगीत से सजी इन प्रस्तुतियों द्वारा कला और कलाकारों का प्रचार करते हुए आज इस अद्भुत श्रृंखला की रजत जयंती मना रहा है।

दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन आज युवा वाणी राव तथा सधे हुए सितार वादक सौमेन भट्टाचार्य ने अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से दर्शकों को आनद की अनुभूति करवाई।
बहुआयामी प्रतिभा की धनि और सुरीली आवाज़ का संगम वाणी राव एक युवा गायिका हैं जिनका एक संगीतिक परिवार में हुआ और इन्होने बचपन से ही विधिवत रूप से अपने पिता जाने माने शास्त्रीय गायक पंडित दामोदर राव से संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। किराना और बनारस घराने की गायिकी का संगम लिए वाणी के गायन में शास्त्रीय राग और सुगम संगीत की सूंदर समावेश है। नित नए सफलता के आयाम बना रही वाणी बहुत से कार्यक्रमों में अपनी गायिकी की प्रतिभा से दर्शकों को सम्मोहित कर चुकी हैं।

 

आज के दूसरे कलाकार सौमेन भट्टाचार्य पंजाब यूनिवर्सिटी में संगीत विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं। इन्होने ने अपने पिता श्री सुधीर भट्टाचार्य से संगीत की शिक्षा प्राप्त की इसके उपरांत सितार वादन की शिक्षा पंडित मणिलाल नाग के जाने माने शिष्य पंडित सौमित्र लाहिरी से सितार वादन की गहन शिक्षा प्राप्त की। इसके अलावा पंडित दीपक चौधरी एवं पंडित शुभांकर बैनर्जी से भी सितार वादन की बारीकियां सीखी। बहुत से अवार्डों से सम्मानित सौमेन ने संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है।

आज के कार्यक्रम की शुरुआत वाणी राव के शास्त्रीय गायन से हुई। जिस में उन्होंने राग मधुवंती में पारम्परिक आलाप से शुरुआत की। इसके बाद विलम्बित एक ताल की रचना व्याकुल मन मेरो पेश करके दर्शकों को सहज ही अपने संगीत से जोड़ लिया। इसके उपरांत द्रुत तीन ताल में निबद्ध रचना जियरा लुभाये मन ललचाये पेश करके दर्शकों की खूब तालिया बटोरी। कार्यक्रम का समापन इन्होने देवी रागमाला से किया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा क्योंकि अष्टमी के अवसर पर ऐसी रागमाला से दर्शक अभिभूत हो गए। इनके साथ तबले पर चंडीगढ़ के जाने माने तबला वादक श्री मेहमूद खान तथा हारमोनियम पर पंडित दामोदर राव ने बखूबी संगत की।

इस मधुर प्रस्तुति के बाद सौमेन भट्टाचार्य ने मंच संभाला और राग कौंसी कान्हरा में आलाप से सुन्दर शुरुआत की । । इसके बाद विलम्बित उपरांत विलम्बित गत में जोड़ पेश करके अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया । द्रुत गत में जो कि तीन ताल में निबद्ध थी पेश किया।सौमेन ने कार्यक्रम का समापन एक खूबसूरत धुन से किया। इनके साथ जाने माने तबला वादक सिद्धार्थ चैटर्जी ने बखूबी संगत की और कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए ।
कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को पुष्प एवं मोमेंटो भेंट किए गए । इस कार्यक्रम में केन्द्र के सचिव श्री सजल कौसर एवं रजिस्ट्रार तथा कत्थक गुरू डॉ.शोभा कौसर के साथ तबला गुरु सुशील जैन तथा सितार वादक पंडित हरविंदर शर्मा भी उपस्थित थे । इन सभी ने कलाकारों की स्नेहपूर्ण शब्दों से सराहना की एवं सभी कलाकारों को उतरीया और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X