Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

दमा रोगियों के लिए फायदेमंद है साल्ट रूम थैरेपी

Updated on Monday, May 06, 2013 16:25 PM IST

चंडीगढ़ : अस्थमा के लक्षण जीवन के किसी भी पड़ाव पर नजर आ सकते हैं। ऐसा क्यों होता है, इसके कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन एक बार अस्थमा के लक्षण सक्रिय हो जाते हैं तो विभिन्न परिस्थितियों में खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर लोग अस्थमा के खतरे को कम कर सकते हैं। विश्व अस्थमा दिवस की पूर्व संध्या पर साल्ट रूम थैरेपी सेंटर की सलाहकार डॉ. जसमीत कौर ने आज यहां यह जानकारी दी।

          डॉ. जसमीत कौर ने बताया, ‘हम साल्ट रूम थैरेपी के जरिए लोगों को इस खतरनाक श्वास रोग के बारे में जागरूक करना चाहते हैं। इस थैरेपी के प्रयोग से उन्हें अस्थमा से निजात पाने में सहयोग करना चाहते हैं। इसके लिए हमारा सेंटर 7 मई यानी कि विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर अस्थमा के मरीजों को 50 प्रतिशत प्रति सेशन की विशेष छूट दे रहा है। साल्ट रूम थैरेपी के चंडीगढ़ व लुधियाना स्थित दोनों केंद्रों पर इस छूट का लाभ उठाया जा सकता है।’

          अस्थमा श्वास नली में सूजन के कारण होता है। सूजन क्यों होती है, किसी को नहीं पता है, लेकिन यह सूजन श्वास नली की मांसपेशियों को प्रभावित करती है, और उनके सिकुडऩे का कारण बनती है। श्वास नली के सिकुडऩे से श्वास का फेफड़ों से अंदर-बाहर आने-जाने का रास्ता बाधित हो जाता है। श्वास नली में अतिरिक्त बलगम इकट्ठी होने से खांसी शुरू हो जाती है। फलस्वरूप सांस लेने में कठिनाई होती है।

          अस्थमा का इलाज ऐलोपैथी से संभव नहीं है। अस्थमा व त्वचा संबंधी कई बीमारियों से पीडि़त मरीजों के लिए लंदन की साल्ट रूम थैरेपी एक उ मीद के रूप में सामने आयी है। नमक की दीवारों से बने एक कमरे में कुछ मिनट बिताकर मरीज न केवल तरोताजा महसूस कर सकते हैं, बल्कि बिना किसी साइड इफेक्ट के दवाइयों के सेवन से निजात पा सकते हैं।

         विशिष्ट आयातित नमक के अति सूक्ष्म कणों को हवा में घोलने वाले उपकरण हेलोजेनेरेटर युक्त इस कमरे में नमक की प्राकृतिक खदान जैसा वातावरण तैयार किया जाता है। एक लेजर लाइट कक्ष में नमी, तापमान एवं नमक की मात्रा पर नियंत्रण रखती है। हेलोजेनेरेटर उपकरण से निकले नमक के सूक्ष्म कण आंख से नहीं देखे जा सकते, लेकिन वे सांस के साथ शरीर के अंतिम हिस्से तक पहुंच कर वहां के पानी को सोखने की क्षमता रखते हैं। साल्ट रूम में ऐसा अहसास होता है, मानो आप लद्दाख में बर्फ की किसी गुफा में बैठे हों। छह माह के शिशु को भी इस कक्ष में रखा जा सकता है। बच्चों के बैठने एवं नमक से खेलने की उचित व्यवस्था है। इस चिकित्सा से दवाओं पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाती है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X