Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

किन्नर मंदिर में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू:

Updated on Thursday, October 03, 2024 22:28 PM IST

मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की

चंडीगढ़:--शक्ति व साधना का पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत गुरुवार को कलश स्थापना के साथ हो गयी है। मंदिरों व घरों में लोगों ने कलश की स्थापना की है। नवरात्र के पहले दिन जय माता किन्नर मंदिर बापूधाम सेक्टर 26 में भी मंदिर की प्रमुख महंत कमली माता की मौजूदगी में कलश स्थापना के साथ मां की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई।मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की आराधना की जाएगी। मंदिर में विश्व कल्याण के लिए संपुष्ट पाठ किया जा रहा है। मां के दरबार को को भी बेहद ही आकर्षक और मनमोहक रूप से सजाया गया है। मंदिर में अखंड दीपक जलाये गए हैं। दीपक की ज्योति शुद्व देसी घी से प्रज्वलित की गई है।

 

जय माता किन्नर मंदिर की प्रमुख महंत कमली माता ने बताया कि आज गुरुवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पहले कलश की स्थापना की गई और इसके बाद माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की गई। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर माहौल भक्तिमय बन गया है। नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जायेगी और सुख-समृद्धि की कामना की जायेगी। नवरात्र को लेकर मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप सजाया गया है। मंदिर के पुजारियों द्वारा फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों से मां के मंदिर को आकर्षक रूप दिया गया है। नौ दिनों तक मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान रहेगा।उन्होंने आगे बताया कि मंदिर में कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया है। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता हैं कि माता शैलपुत्री की उपासना से मानव में आध्यात्मिक जागरूकता का संचार होता हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X