Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा-पितृ मोक्ष महायज्ञ आयोजित

Updated on Wednesday, September 25, 2024 17:05 PM IST

 

· पितरों का श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को इच्छित फल की प्राप्ति होती है:कथा व्यास सुरेश शास्त्री

 

· भगवान की शरण में निष्काम भाव से जाएं

 

चंडीगढ़ 25 सिंतबर 2024: अपने पितरों का श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को इच्छित फल की प्राप्ति होती है। यह प्रवचन गौ भक्ति जनकल्याण सेवा समिति, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 37 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला में आयोजित 11वां साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा-पितृ मोक्ष महायज्ञ के विराम दिवस पर कथा व्यास सुरेश शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहे।

 

उन्होंने बताया कि जिंदगी में सफलता के लिए मेहनत, ईश्वरीय कृपा के साथ-साथ पितरों का आशीर्वाद भी बेहद जरूरी होता है और पितरों को सम्मान देने से वह प्रसन्न होते हैं तथा पूरे परिवार पर अपनी कृपा बरसाते हैं, इसीलिए दिवंगत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए पितृ पक्ष में तर्पण-श्राद्ध किया जाता है।

 

कथा व्यास ने श्री कृष्ण व सुदामा जी का प्रसंग श्रद्धालुओं को श्रवण करवाते हुए यह संदेश दिया कि भगवान की शरण में निष्काम भाव के साथ जाना चाहिए। इस अवसर पर श्रीकृष्ण व सुदामा जी की जीवंत झांकी ने श्रद्धालुओं भाव विभोर किया। कथा के दौरान कथा व्यास ने कर्णप्रिय भजनों से श्रद्धालुओं का समां बांधा। श्रद्धालुओं ने भगवान के भजनों पर नृत्य किया और भगवान के जयकारे लगाए।

 

इस अवसर पर विधि विधान से हवन किया गया। श्रीमद्भागवत् महापुराण का अंतिम श्लोक सभी भक्तों के द्वारा बुलवाकर पूर्णाहुति दी गई, जिसके बाद महाआरती की गई। तद्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर आयोजकों द्वारा सनातन धर्म मन्दिर, सेक्टर 37 के कार्यकारणी सदस्यों और शहर की विभिन्न संकीर्तन मंडलियों के पूर्ण सहयोग के लिए उनका आभार जताया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X