Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक खास प्रोग्राम ‘टच: ट्वीन्स एंड टीन्स’ आयोजित किया गया

Updated on Sunday, September 22, 2024 19:02 PM IST

· पहली बार जरूरतमंद लड़कियों के लिए चैरिटी रैंप वॉक का प्रदर्शन किया गया

· विशेषज्ञों ने युवा लड़कियों को स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूक किया

· मां-बेटी की जोड़ी ने रैंप वॉक किया

· महिलाओं के लिए आत्मरक्षा वर्कशॉप आयोजित की गई

चंडीगढ़, 22 सितंबर, 2024: युवा लड़कियों को सशक्त बनाने की एक नई और जीवंत पहल में, द टच क्लिनिक ने वैस्कुलर सोसाइटी फॉर लिम्ब साल्वेज (वीएसएलएस) के सहयोग से हयात रीजेंसी, चंडीगढ़ में ‘टच: ट्वीन्स एंड टीन्स’ नामक एक सोशल प्रोग्राम का आयोजन किया। द टच क्लिनिक ने ये प्रोग्राम अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के हिस्से के रूप में आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अगली पीढ़ी की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और वेलनेस के बारे में संवाद को प्रोत्साहित करना था।

 

डॉ (प्रो.) प्रीति जिंदल, एमडी, डीएनबी, एमआरसीओजी (यूके), एफआईसीओजी और द टच क्लिनिक, मोहाली की डायरेक्टर ने कहा कि “इस पहल का उद्देश्य प्रतिभागियों को, जो मुख्य रूप से 100 मां-बेटी की जोड़ी थी, को उनकी आगे के सफर के लिए उपयोगी नॉलेज प्रदान करना था। दिलचस्प बात यह है कि 8-24 वर्ष की आयु के समूह की 'बेटियों' का प्रसव द टच क्लिनिक के स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा किया गया और वे अपनी माताओं के साथ मौजूद थीं। उनकी मौजूदगी ने इस पूरे आयोजन को हमारे लिए बहुत खास और भावनात्मक बना दिया।" यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि डॉ. प्रीति इंडियन सोसाइटी ऑफ एस्थेटिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव गायनोकोलॉजी (इनसर्ग-InSARG) की जनरल सैक्रेटरी और रयात बाहरा यूनिवर्सिटी, पंजाब में डिपार्टमेंट ऑफ क्लिनिकल एम्ब्रियोलॉजी एंड रीप्रोडक्टिव जैनेटिक्स में प्रोफेसर भी हैं। वह मोहाली ऑबस्ट्रेटिक्स् एंड गायनोकोलॉजी सोसायटी (एमओएचओजीएस) की प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं।

डॉ प्रीति ने कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित किया और उनके साथ द टच क्लिनिक की डॉ. रिधि कालरा, डॉ. सुमितु सहदेव, डॉ. प्रगति, डॉ. मुस्कान और सुश्री आंचल वशिष्ठ शामिल हुईं।

 

डॉ. प्रीति ने बताया कि मां-बेटी रैंप वॉक कम्पीटिशन भी आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि एक चैरिटेबल रैंप-वॉक भी हुआ, जिसमें सामाजिक उद्देश्य के लिए फैशन का प्रदर्शन किया गया। नितिका सिंगला, निशा चुग, विनीता ग्रोवर, इशिका और श्री सरबजीत सिंह ने इस नेक काम में सहयोग किया। खास बात यह रही कि जेपी पब्लिशिंग हाउस के मालिक श्री जितेंदर विज भी इस अवसर पर मौजूद थे।

डॉ. प्रीति ने बताया कि चैरिटी रैंप वॉक से एकत्रित फंड्स को सुविधाओं से वंचित जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की मदद के लिए दान किया जाएगा, जिन्हें विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों के कारण चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।

मिस इंडिया फाइनलिस्ट अपराजिता शर्मा ने चैरिटी वॉक में भाग लेने वाली महिलाओं को प्रशिक्षित किया और कोरियोग्राफ भी किया। शेवोन की श्रेया सिंगला ने रैंप वॉक के लिए ड्रेस उपलब्ध कराई।

इस दौरान, कार्यक्रम में कैंसर की रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता, यौन स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य, करियर काउंसलिंग आदि जैसे विषयों पर अलग अलग सेशन भी आयोजित किए गए। लड़कियों को यौन या अन्य किसी भी प्रकार के हमलों से खुद को बचाने की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए एक सेल्फ-डिफेंस वर्कशॉप ( आत्मरक्षा कार्यशाला) भी आयोजित की गई।

 

डॉ. प्रीति ने किशोरावस्था के स्वास्थ्य, बुढ़ापा रोकने, लेज़र हेयर रिमूवल और पेरिमेनोपॉज़ल हेल्थ पर एक आकर्षक सत्र का नेतृत्व किया। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि 'पेरिमेनोपॉज़ल' उस समय को रैफर करता है, जिसके दौरान एक महिला का शरीर मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) की ओर नैचुरल तौर पर बदलाव करता है, जो रीप्रोडक्टिव सालों की समाप्ति को स्पष्ट करता है।

डॉ. प्रीति ने कहा, "हमने किशोरावस्था के स्वास्थ्य के बारे में नॉलेज दी, जो युवा लड़कियों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आजीवन कल्याण की नींव रखता है। शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तनों को समझने से उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने में मदद मिलती है।"

डॉ. प्रीति ने कहा, "पेरिमेनोपॉज़ल हेल्थ केवल एक शारीरिक बदलाव नहीं है - यह सेल्फ-डिस्कवरी और रेजिलेंस की तरफ जिंदगी के सफर की शुरुआत है, जिसमें नॉलेज और कम्पैशिनेट केयर का बहुत महत्व है।"

एक दिलचस्प टॉक के सेशन में बातचीत में गरिमा सिंह, (आईआरएस), कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (ऑडिट), नॉर्थ-वेस्ट रीजन ने युवा लड़कियों के सशक्तिकरण पर बात की। हेयरमास्टर्स के ओनर रश्मीत कपूर द्वारा मेकअप टिप्स पर एक सेशन भी आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में युवा लड़कियों ने गायन, पेंटिंग और नृत्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही बेस्ट ड्रेसेड, बेस्ट पेंटिंग, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट एसेसरीज और बेस्ट मदर-डॉटर कोऑर्डिनेशन के लिए भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X