Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ के आर्थिक विकास को बढ़ाएगी मेट्रो:मनीष तिवारी

Updated on Monday, September 16, 2024 21:45 PM IST

पीएचडीसीसीआई की दसवीं इन्स/आउट प्रदर्शनी में एक लाख लोगों ने हिस्सा लिया


क्षेत्र के विकास के लिए साझा क्षेत्रीय विकास योजना जरूरी


चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की दसवीं इन्स/आउट प्रदर्शनी सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अंतिम दिन चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए उद्यमियों, ट्राईसिटी के कारोबारियों को संबोधित करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि मेट्रो चंडीगढ़ का भविष्य है, जो न केवल आर्थिक विकास को बढ़ाएगी बल्कि उद्योग को भी बढ़ावा देगी। यह प्रदर्शनी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए), फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएसएआई), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), हरेडा, यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन, स्टार्टअप पंजाब, नेटवर्क ऑफ पीपल फॉर कंस्ट्रक्शन (एनपीसी) और इंडस्ट्रियल बिजनेस ओनर्स एसोसिएशन (आईबीओए) के सहयोग से आयोजित की गई।

 


कार्यक्रम के दौरान मनीष तिवारी ने कहा कि एक साझा क्षेत्रीय विकास योजना का मसौदा तैयार करना जरूरी है, जो आसपास के राज्यों को जोड़ सके और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सके। उन्होंने मेट्रो परियोजना का समर्थन करते हुए कहा कि यदि आपके पास अंबाला से कुराली और पंचकूला तक एक परिवहन प्रणाली है, तो आप इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से एकीकृत कर सकते हैं और इसकी आर्थिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। यह दुर्भाग्य से बहुत लंबे समय से पीछे छूट गई है।

कुछ ताकतों ने इस शहर की प्रगति और विकास को रोक रहा है। चंडीगढ़ और पंजाब की एकता एक सामान्य पारिस्थितिकी तंत्र बनाएगी, आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगी, साझा संसाधनों और विशेषज्ञता का लाभ उठाएगी। कार्यक्रम के दौरान पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चेप्टर के चेयर मधुसूदन विज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में, हमें निर्माण उद्योग में नवाचार, स्थिरता और प्रगति का एक असाधारण प्रदर्शन देखने का सौभाग्य मिला। प्रदर्शनी का उद्घाटन पंजाब के माननीय राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक ने किया, जो एक स्थायी भविष्य की ओर हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

 

पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के को-चेयर करण गिल्होत्रा ने कहा कि इस प्रदर्शनी ने हमारे स्थानीय व्यवसायों के भीतर अविश्वसनीय प्रतिभा और क्षमता को प्रदर्शित किया और प्रगति को आगे बढ़ाने में सामूहिक प्रयास की शक्ति का प्रदर्शन किया। पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के अध्यक्ष आरएस सचदेवा ने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान एक लाख लोगों ने दौरा किया और लोगों और उद्योगपतियों द्वारा भारी प्रतिक्रिया दी गई।

इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ डीपीएस खरबंदा ने कहा कि पंजाब सरकार उद्यमियों के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है। यह पीएचडीसीसीआई का सराहनीय प्रयास है कि उपभोक्ताओं और उत्पादकों को एक छत मिल गई है। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ के को-चेयर सुव्रत खन्ना, क्षेत्रीय निदेशक भारती अरोड़ा समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।
बाक्स---
प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिसके तहत बेस्ट डिस्पले श्रेणी में वार्डबोर्स, बेस्ट फुटफॉल श्रेणी में प्रणव डोर्स, इसी श्रेणी में प्रथम उपविजेता विडोर सोल्यूशन, आईईई लिफ्टस, बेस्ट इनोवेशन केटागरी में पी.वी. एलीवेटर्स को प्रथम तो सेफ बोर्ड को प्रथम उपविजेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X