Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा दें उद्योगपति:अमन अरोड़ा

Updated on Sunday, September 15, 2024 16:41 PM IST

पीएचडीसीसीआई के आरईटीएस कान्कलेव में हुए शामिल

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पंजाब देश का अग्रणी राज्य

चंडीगढ़। पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत एवं रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना समय की मांग है। सोलर एनर्जी के क्षेत्र में पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। इस क्षेत्र में नए स्टार्टअप को आगे आना चाहिए। जिन्हें बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है।


अमन अरोड़ा पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा यहां आयोजित की जा रही दसवीं इन्स-आउट एग्जीबिशन के तीसरे दिन आयोजित आरईटीएस कान्कलेव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योगपतियों को इस क्षेत्र में पूंजी निवेश का आहवान करते हुए कहा कि नए स्टार्टअप की मदद के लिए पंजाब सरकार अपनी पॉलिसी में बदलाव करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बिजली उत्पादन के साधन सीमित होते जा रहे हैं और सौर ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

 


इसके संरक्षण और सही इस्तेमाल के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों से पंजाब में पराली जलाने के मामलों में जहां 50 प्रतिशत की कमी आई है। इससे पहले आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर आर.एस. सचदेवा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सोलर ऊर्जा के क्षेत्र के लगातार बढ़ रही मांग और नई तकनीक के बारे में लोगों को अवगत करवाना है।


इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे पीएचडीसीसीआई के सीईओ एवं सैक्टरी जनरल डॉॅ.रणजीत मेहता ने कहा कि ग्रीन ट्रांसमिशन के क्षेत्र में भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट ऊर्जा हासिल करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अगले चार सालों में सालाना 30 गीगावाट जोडऩे की जरूरत है।

 


इस अवसर पर बोलते हुए पेडा के सीईओ (आईएएस) संदीप हंस ने कहा कि ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में नए आइडिया के साथ आने वाले स्टार्टअप को पेडा द्वारा हर संभव सहयोग किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य पंजाब को सौर ऊर्जा के क्षेत्र न केवल आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना भी है।इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई स्टार्टअप एवं उद्यमिता कमेटी के चेयर डॉ.जेके शर्मा, को-चेयर सुप्रीत ङ्क्षसह, स्टार्टअप पंजाब के संयुक्त निदेशक दीपेंद्र ढिल्लों, पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ के को-चेयर सुव्रत खन्ना समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X