Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

प्रदूषण पूरे देश की चुनोती, निपटने को मिलकर करने होंगे प्रयास: गुलाब चंद कटारिया

Updated on Friday, September 13, 2024 19:32 PM IST

पीएचडीसीसीआई की दसवीं इन्स आउट एग्जीबिशन का किया उद्घाटन

भवन निर्माण में रखना होगा प्रकृति का ख्याल 

चण्डीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि बढ़ता प्रदूषण पूरे देश के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इससे निपटने के लिए सभी को एकजुटता से प्रयास करने होंगे।


कटारिया आज यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एमएसएमई मंत्रालय, यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन, स्टार्टअप पंजाब, नेटवर्क ऑफ पीपुल फॉर कंस्ट्रक्शन तथा इंडस्ट्रियल बिजनेस ऑनर्स एसोसिएशन के सहयोग से सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में दसवें चार दिवसीय इन्स एंड आउट प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उदयमियों को संबोधित कर रहे थे।

 


उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रकृति और कंस्ट्रक्शन को आपस मे जोड़ा जाए। हमे भवन निर्माण करते समय पर्यावरण तथा प्रकृतिक साधनों का ख्याल का ख्याल रखना चाहिए।

 


कटारिया ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण में वास्तुकला का महत्व तो बढ़ रहा है लेकिन पर्यावरण संरक्षण को पीछे छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा है, जिसे पूरा करने में वोकल फॉर लोकल की भूमिका अहम है।


इस कार्य मे पीएचडीसीसीआई जैसे संस्थानों की भूमिका अहम है। इस आयोजन के साथ उपभोक्ताओं व उत्पादकों को एक छत मिली है। यह सराहनीय प्रयास है।

 


इससे पहले प्रशासक का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई चण्डीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से आर्किटेक्चर क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी एक मंच प्रदान किया गया। यहां आकर वह भवन निर्माण के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक और बदलाव के बारे में सीख सकते हैं।


चण्डीगढ़ चेप्टर के को चेयर सुव्रत खन्ना ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इंस आउट का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग विभाग की सचिव आईएएस हरगुनजीत कौर, साइंस एवं टेक्नॉलजी विभाग के सचिव टी सी नौटियाल के अलावा पंजाब चेप्टर के चेयर आर एस सचदेवा, को चेयर संजीव सिंह सेठी, कर्ण गिल्होत्रा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X