Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

गर्मी में डाइट प्लान

Updated on Wednesday, May 01, 2013 12:30 PM IST

समर में सबसे बड़ी चुनौती है,खुद को हीट से बचाए रखना। लेकिन घबराएं नहीं,थोड़ा सा खुद पर ध्यान रखकर और अपने डाइट प्लान में हल्का सा चेंज लाकर हम गर्मियों में भी कूल और फिट रह सकते हैं। गर्मियों में सबसे ज्यादा जरूरी होता है खुद को कूल और हाइड्रेट रखना। हैल्थ एक्सपर्ट और डायटीशियन सुझा रहे हैं कि इस वैदर में हमें क्या और कैसा खाना-पीना चाहिए-

जमकर पीएं लिक्विड
पानी :
रोजाना 10-15 गिलास पानी आपको स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। कोशिश करें कि ज्यादा ठंडा पानी न पीएं।
नींबू पानी : चाहे तो चीनी डालें या नमक या फिर दोनों। हर तरह से फायदेमंद।
नारियल पानी : मां के दूध के बाद सबसे बेहतरीन पेय। प्रोटीन और पोटैशियम का अच्छा सोर्स है। एसिडिटी,अल्सर में कारगर।
छाछ : काला नमक और पिसा-भुना हुआ जीरा डली छाछ से प्रोटीन खूब मिलेगा।
आम पना : गर्मियों का खास ड्रिंक। विटामिन-सी का अच्छा सोर्स।
वेजिटेबल जूस : घीया, खीरा, आंवला, टमाटर आदि का जूस मिलाकर पी सकते हैं।
फू्रट जूस : मौसमी,संतरा,माल्टा आदि मौसमी फलों के जूस लें।
बेल शरबत : शरीर को ठंडक के साथ एसिडिटी,कब्ज से भी छुटकारा दिलाता है।
चंदन/खस का शरबत : शरीर को ठंडा रखने में सहायक।
सत्तू का शरबत : मीठा शरबत हैल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी होता है।
ऑयल फ्री भोजन
ब्रेकफास्ट : गर्मियों में परांठे आदि से परहेज करें। उसकी जगह पोहा,ढोकला,इडली,उपमा,ओट्स,कॉर्न फ्लेक्स,वेज सैंडविच भी एक अच्छा ऑप्शन है।
लंच और डिनर : लंच में मौसमी सब्जियों के साथ मूंग की दाल और चपाती ली जा सकती है। साथ ही प्लेट भर कर सलाद और दही को अपनी थाली में जरूर शामिल करें। घीया,पत्ता गोभी,तोरी,सीताफल खूब खाएं। अगर पुदीने की चटनी साथ हो तो क्या बात।
स्नैक्स : समोसा,कचौड़ी जैसी तली भुनी चीजों से जितना दूर रहोगे,उतना अच्छा। बाजार में चिवड़ा,पोहा समेत बहुत से ऑयल फ्री ऑप्शन उपलब्ध हैं,इन्हें प्रयोग में लाया जा सकता है।

इनको करें दूर से सलाम
घी और तेल : चिलचिलाती गर्मियों में जितना कम तेल का इस्तेमाल करेंगे,उतना अच्छा है। देसी घी,वनस्पति घी,रिफाइंड ऑयल,सरसों का तेल,ऑलीव ऑयल
गर्म होते हैं। हां,नारियल,सोयाबीन और कनोला आदि तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
जंक फूड : बर्गर,पिज्जा,तंदूरी चिकन जैसे जंक फूड्स को गर्मियों में बॉय कहना ही अच्छा है। आइसक्रीम का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करें।
शराब और बीयर : कुछ लोगों का तर्क होता है कि ठंडी बीयर गर्मी को कम करने में मदद करती है,जबकि ऎसा नहीं है। बीयर से शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है। इसलिए बीयर की बजाय हैल्दी ड्रिंक ही पीएं।
फू्रट चाट : यह स्वाद के लिहाज से तो अच्छी है,लेकिन सेहत के लिहाज से बिल्कुल नहीं। वजह साफ है कि सभी फलों को पचने में अलग-अलग समय लगता है। इसलिए इन्हें एक साथ खाना ठीक नहीं हैं।
चाय-कॉफी : चाय - कॉफी कम पीएं। इनसे बॉडी डी- हाइड्रेटेड होती है। ग्रीन-टी पीना बेहतर है।
ड्राइफूट्रस: गर्मियों में 5-10 बादाम रोजाना खा सकते हैं। वह भी रात भर के भीगे हुए।
शहद : शहद गर्म होता है,इसलिए संभलकर खाएं।
बासी खाना: बासी खाने से बचें। इसमें बैक्टीरिया पनपने की आशंका काफी ज्यादा होती है।

फलों से रखें दोस्ती
तरबूज :
तरबूज में 90 फीसदी तक पानी तो होता ही है,साथ ही ढेर सारा पोटेशियम और फाइबर भी इसमें खूब होता है।
खरबूज : यह खाने में टेस्टी तो है और साथ ही पानी भी बहुत है। लेकिन इसमें शुगर ज्यादा होती है। इसलिए थोड़ा संभलकर खाएं।
आम : फलों के राजा आम। मगर इसे कम ही खाएं क्योंकि इसमें शुगर काफी होती है। वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है।
बेर,जामुन और फालसे: इन सभी में अलग-अलग विटामिन हैं,इसलिए सभी खाएं,लेकिन सीमित मात्रा में।
केला : शरीर को ठंडक पहुंचाने में सहायक। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में साल्ट्स को बैलेंस करते हैं। हालांकि मोटापे और शुगर से परेशान लोगों को इससे बचना चाहिए।
अंगूर : शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है,लेकिन शुगर वाले लोग थोड़ा कम ही सेवन करें।
सेव : एक सेव रोज खाएं और डॉक्टर को दूर भगाएं।
मौसमी,संतरा,माल्टा : विटामिन सी से भरपूर और गर्मियों के लिए सर्वोत्तम। शरीर को ठंडक तो पहुंचाता ही है,साथ ही पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है।

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X