Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

आंखों का व्‍यायाम कैसे करें?

Updated on Monday, January 21, 2013 11:04 AM IST
हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर को फिट रखना कितना आवश्‍यक और महत्‍वपूर्ण है और इसके लिए हम कई चीजें जैसे - जिम, जॉगिंग, और तैराकी करते हैं। लेकिन, क्‍या आपको पता है कि शरीर के अन्‍य भागों के व्‍यायाम की तरह आप आंखों की एक्‍सरसाइज भी कर सकते हैं। आंखों की एक्‍सरसाइज, आंखों को स्‍वस्‍थ बनाएं रखती है और इन पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में भी मदद करती है। आगे बताएं जाने वाले टिप्‍स पर ध्‍यान दें, यह टिप्‍स आपकी आखों की रोशनी में सुधार तो नहीं करेगें लेकिन दिन के दौरान की आखों की रोशनी के स्‍तर को बनाएं रखेगें और आगे चलकर आंखों की रोशनी में होने वाली गिरावट को रोकेगें।
ऐसे कीजिये व्‍यायाम-
1) एक कुर्सी पर आराम से बैठें। अपनी दोनो हाथों को हथेलियों को रगड़ कर गर्म करें। अपनी आखें बंद कर लें और गर्म हथेलियों से हल्‍के से उन्‍हे ढक लें। आईवॉल पर प्रेशर न डालें। आंखों को इस प्रकार कवर करें कि उंगलियों या हथेलियों के बीच से उन तक रोशनी की एक भी किरण न पहुंचे। इस दौरान आप धीमे से गहरी सांस लें और किसी अच्‍छी घटना के बारे में या फ्यूचर में होने वाली किसी अच्‍छी बात के बारे में सोचें। इसके बाद आप हथेलियों को हटा लें और धीमे से आखें खोल लें। इस प्रक्रिया को दिन में कम से कम 3 मिनट या ज्‍यादा करें।
2) अपनी आखों की मसाज करें : गरम और ठंड सिकाई - दो तौलियां लीजिए, एक को गर्म पानी में भिगोएं और दूसरे को ठंडे पानी में भिगो दें। पहले किसी एक तौलिया को लीजिए और चेहरे पर हल्‍का दबाव डालते हुए घुमाइए, अपने भौं और आखों के आस - पास के एरिया में आराम से आहिस्‍ता से टच करवाएं। इस दौरान अपनी पलकों को बंद रखें ताकि आखों पर अच्‍छे से सेक हो सके। इस प्रकार दोनो तौलिए से एक - एक बार आंखों और चेहरे पर सेक दें और अंत में ठंडे पानी की तौलिया को इस्‍तेमाल करें। फुल फेस मसाज - गर्म पानी में एक तौलिया भिगोएं। उसे अपने चेहरे पर रखें और नाक व गर्दन को रगड़ें और गाल पर अच्‍छे से फिराएं लेकिन आखों को बचा कर रखें। इसके बाद, उंगुलियों के पोरो से माथे और बंद आखों की मसाज करें। पलकों की मालिश - अपनी आखें बंद कर लें और अपनी अंगुलियों के सिरो से आखों पर हल्‍के - हल्‍के से गोलाई में घुमाएं, ऐसा 1 से 2 मिनट तक करें। सुनिश्चित कर लें कि आप इस प्रक्रिया को बेहद धीमी तरीके से करें और बाद में बिना आखों को नुकसान पहुंचाए हाथों को धुल लें।
3) अपने हाथों की बीच की तीन अंगुलियों को ऊपरी पलकों पर धीमे से रखें। उन्‍हे हल्‍के से रखकर 1 से 2 सेकेण्‍ड तक आखों को बंद रखें और उसके बाद छोड़ दें, इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं
4) बैठे और आराम करें। अपनी आखें को क्‍लॉकवाइस घुमाएं और उसके बाद एंटी क्‍लॉकवाइस घुमाएं। इस प्रक्रिया को 5 बार दो‍हराएं, हर बार इसे करने के बाद आखों की पलकों को हिला लें। 5) किसी दूर रखी चीज पर 10 से 15 सेकेण्‍ड के लिए निगाह ठहराएं ( जो 150 फीट ऊंची या 50 मीटर दूरी पर हो ) । उसके बाद, अपनी आखों को धीरे से दूसरी जगह ले जाएं और नजदीकी चीज को देखें ( जो 30 फीट से कम और 10 मीटर की दूरी पर हो ), इस दौरान आपका सिर नहीं घूमना चाहिए। उसके बाद पुन: पहले वाले आब्‍जेक्‍ट पर जाएं और 10 से 15 सेकेण्‍ड तक देखेंऔर वापस कम दूरी वाले आब्‍जेक्‍ट पर आ जाएं। इस प्रकार, इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं लेकिन याद रहे कि सिर नहीं घुमाना है।
6) अपने हाथ की दूरी पर एक पेंसिल को पकडें। अपनी हाथ को नाक की तरफ धीरे से बढ़ाएं। पेंसिल की नोक पर अपनी निगाह टिकाएं रखें जब तक कि आप उसकी नोक को कम दूरी के कारण देखने में असक्षम न हो जाएं। इस प्रासेस को इस बार करें ( पेंसिल के अलावा आप किसी भी चीज को ले सकते हैं जिस पर आपका ध्‍यान केंद्रित हो सकें और उसे आप अपनी हाथों से आसानी से मूव करा लें )।
7) अपने सामने की दीवार पर देखें और मानें कि आप, अपनी आखों से दीवार पर लिख रहे हैं। अपना सर न घुमाएं। ऐसा करने में पहली बार काफी दिक्‍कत होती है लेकिन कोशिश करने के बादऔर एक दो बार प्रैक्टिस होने के बाद आपको इस काम में मजा आने लगेगा। आप जितने बड़े शब्‍द लिखेगें, उतना ही अच्‍छा आखों पर पड़ेगा।
8) आखों को ऊपर करें और फिर ऊपर से नीचे करें। ऐसा कम से कम 8 बार करें और फिर इसी प्रक्रिया को 8 बार लेफ्ट से राइट और राइट से लेफ्ट करें। लेकिन ध्‍यान रहें कि इस एक्‍सरसाइज के दौरान आंख किसी और दिशा में न जाएं वरना आपकी आंखों की रोशनी अच्‍छी होने की बजाय बदतर हो जाएगी।
source :www.oneindia.in
Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X